Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार कार ने कोबरा पुलिस को मारी टक्कर, VIDEO:मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे, घबराहट में अनियंत्रित हुई कार; सिपाही समेत 3 घायल

    1 hour ago

    2

    0

    मैनपुरी में भोगांव थाना क्षेत्र के रतनपुर किरकिच गांव में सोमवार रात एक शिकायतकर्ता की कार ने कोबरा पुलिस टीम को टक्कर मार दी। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंच रहे सिपाही जतिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। रतनपुर किरकिच निवासी नमन शाक्य अपने साथी छोटू चौहान के साथ ताल वाले पेट्रोल पंप पर थे। इसी दौरान पंकज, चंद्रप्रकाश, अजय और भानू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। पुरानी चुनावी रंजिश और एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना मिलने पर कोबरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिपाही जतिन कुमार बाइक चला रहे थे और उनके पीछे सिपाही विनीत बैठे थे। इसी दौरान, हमलावरों से बचने के प्रयास में शिकायतकर्ता नमन शाक्य ने अपनी कार तेज रफ्तार में भगाई। घबराहट में कार अनियंत्रित हो गई और उसने सीधे पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक लगभग 20 फीट दूर जा गिरी और सिपाही जतिन कुमार हवा में उछलकर दूर जा गिरे। पीछे बैठे सिपाही विनीत इस हादसे में बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार जीटी रोड किनारे स्थित 'साधना बॉक्स उद्योग' में जा घुसी, जिससे दुकान में मौजूद साधना देवी और उनकी बेटी प्रिया यादव भी घायल हो गईं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावहता स्पष्ट दिख रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार सवार नमन शाक्य और छोटू चौहान को हिरासत में ले लिया है। वहीं मारपीट करने वाले आरोपियों की दो बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्कर्ष शाखा की पारिवारिक सभा में नववर्ष उत्सव:IMA हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, बच्चों को उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
    Next Article
    मिशन शक्ति के तहत फिटकरी में महिला उद्यमियों का सम्मान:पुलिस ने हेल्पलाइन और आत्मरक्षा की जानकारी दी, 50 से अधिक महिलाएं हुईं सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment