Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत:ऑटो चालक बुजुर्ग को सड़क किनारे छोड़कर भागा, जेब में मिली पर्ची से पहचान

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। किसान मंडी समिति में गोभी बेचकर ऑटो रिक्शा से घर लौट रहा था। टक्कर मारने के बाद चालक बुजुर्ग को चंदौसी रोड पर छोड़कर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उक्त हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड पर गांव बिछोली के पास हुआ। मृतक की पहचान नूरियों सराय निवासी 60 वर्षीय शिवकुमार सैनी पुत्र खेमचंद सैनी के रूप में हुई है। वह संभल की उपकृषि उत्पादन मंडी समिति से गोभी बेचकर अपने गांव लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद चालक उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। सिद्धिविनायक मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने घायल बुजुर्ग को देखा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर करीब 2 बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। काफी देर तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में उनकी जेब से मिली एक पर्ची के आधार पर पुलिस ने छानबीन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम 7 बजे बुजुर्ग का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। मृतक शिवकुमार के चार बेटे और एक बेटी है। उनकी 22 वर्षीय बेटी गायत्री की अभी शादी नहीं हुई है। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर अधिवक्ता फारुख हत्याकांड में वीडियो की जांच:फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, दो कर्मचारियों से पूछताछ
    Next Article
    निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन:कुशीनगर में टेंडर हुआ तो ‘जेल भरो’, बिल पर ‘लाइटनिंग स्ट्राइक’ की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment