Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल गुंबद के पास ड्रोन उड़ा, VIDEO:कैंपस में चक्कर लगाता रहा, सुरक्षा पर सवाल उठे तो पता चला शूटिंग की अनुमति थी

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के ताजमहल परिसर में रविवार सुबह मुख्य गुंबद के पास ड्रोन उड़ता दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अचानक ड्रोन के नजर आने से आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। ड्रोन का VIDEO सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। हालांकि बाद में कहा गया कि शूटिंग के लिए ड्रोन की परमिशन ली गई थी। जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन शूटिंग के उद्देश्य से उड़ाया गया था। अक्षरधाम में चलने वाली डिस्प्ले पर दिखाई जाने वाली डॉक्यूमेंट्री के लिए एक ग्रुप ताजमहल के दृश्य शूट करने पहुंचा था। इस प्रोजेक्ट के जरिए ताजमहल को शामिल कर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है, जिसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) मुख्यालय से विधिवत अनुमति ली गई थी। जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन शूटिंग के उद्देश्य से उड़ाया गया था। अक्षरधाम में चलने वाली डिस्प्ले पर दिखाई जाने वाली डॉक्यूमेंट्री के लिए एक ग्रुप ताजमहल के दृश्य शूट करने पहुंचा था। इस प्रोजेक्ट के जरिए ताजमहल को शामिल कर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है, जिसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) मुख्यालय से विधिवत अनुमति ली गई थी। वहीं, सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट प्रिंस वाजपेई ने बताया कि यह ग्रुप गुजरात से आया था और सभी जरूरी अनुमति लेने के बाद ही यहां ड्रोन उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत सीमित दायरे में ही शूटिंग की इजाजत दी गई थी और पूरी प्रक्रिया प्रशासन की जानकारी में थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PRO पर छुट्टी के लिए परेशान करने का आरोप:गाजियाबाद में महिला कांस्टेबल ने की शिकायत, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    रमजान-होली पर शामली में शांति समिति बैठक:सीओ सिटी ने हुड़दंगियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment