Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल के पास लगे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:देश-विदेशी सैलानियों को आने-जाने हो रही थी परेशानी, कार्रवाई से आस-पास मचा हड़कंप

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम ने गुरुवार को शहर के प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई के तहत ताज महल के पश्चिमी गेट तथा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, ठेले और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान लावारिस हालत में रखे कई काउंटर और दुकानों को जब्त कर लिया गया। नगर निगम की टीम को देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपने सामान समेटते नजर आए।निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी ने बताया- ताजमहल के पश्चिमी गेट के आसपास अनधिकृत रूप से लगाए गए काउंटरों के कारण पर्यटकों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। विश्व प्रसिद्ध स्मारक होने के कारण यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में अव्यवस्थित ढंग से लगाए गए स्टॉल और दुकानों से शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था और बाहर से आने वाले सैलानियों के बीच गलत संदेश जा रहा था। वहीं आगरा कैंट स्टेशन के बाहर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। फुटपाथों और सड़कों के किनारे अवैध कब्जों से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ को खाली कराया गया, जिससे आवागमन सुचारु हो सका। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। जिन लोगों ने दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्ती:डीएम ने दिए निर्देश, एआरटीओ दिन-रात करें औचक चेकिंग
    Next Article
    गौरव गोस्वामी हत्याकांड के 8 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट:संपत्ति कुर्क होगी, इसाइयों की पुलिया पर दिनदहाड़े गोली मारी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment