Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौरव गोस्वामी हत्याकांड के 8 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट:संपत्ति कुर्क होगी, इसाइयों की पुलिया पर दिनदहाड़े गोली मारी थी

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के चर्चित गौरव गोस्वामी हत्याकांड में शामिल शातिर गैंग डी-275/25 के खिलाफ बारादरी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर थाना बारादरी पुलिस ने गैंग लीडर निशान्त सोनकर उर्फ बिहारीलाल समेत गिरोह के 8 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े की थी हत्या बता दें कि 11 सितंबर 2025 को गैंग लीडर निशान्त सोनकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाले इलाके 'ईसाइयों की पुलिया' पर गौरव गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह संगठित होकर अपराध करता है और समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त है, जिसके चलते इन्हें सूचीबद्ध कर आज गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जब्त होगी अवैध संपत्ति पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि केवल जेल भेजना ही काफी नहीं है। अब इन सभी 8 अभियुक्तों की संपत्तियों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत इन अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति को कुर्क (जब्त) किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस सख्त कदम से जिले में अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता मिलेगी। इन अपराधियों पर हुई कार्रवाई: निशान्त सोनकर उर्फ बिहारीलाल (गैंग लीडर) - इसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे 8 गंभीर मामले दर्ज हैं। चन्दन - निवासी नवादा शेखान। अभय - निवासी खुर्रम गौटिया। राजा उर्फ कपिल - निवासी खुर्रम गौटिया। समीर - निवासी खुर्रम गौटिया। शेखर - इसके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। नैतिक सोनकर - निवासी खुर्रम गौटिया। अनस उर्फ मुलायम - निवासी खुर्रम गौटिया। एसएसपी अनुराग आर्य का बयान एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। गौरव गोस्वामी हत्याकांड में शामिल शातिर गैंग डी-275/25 के 8 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल के पास लगे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:देश-विदेशी सैलानियों को आने-जाने हो रही थी परेशानी, कार्रवाई से आस-पास मचा हड़कंप
    Next Article
    इटावा में यूपी बोर्ड परीक्षा, 98 छात्र अनुपस्थित:कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment