Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक की चेन लूटी:यलो जोन में बाइक सवार बदमाश वारदात कर हुए फरार

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताजमहल के सबसे सेफ यलो जोन में रविवार दोपहर को आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक बाइक सवार बदमाश चेन लूट कर ले गए। ये घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां कदम-कदम पर पुलिस रहती है। बदमाशों ने लूट करके आगरा पुलिस को चुनौती दी है। बताया गया है कि आंध्र प्रदेश की पर्यटक अपनी साथी महिलाओं के साथ ताजमहल देखने के बाद आगरा कैंट स्टेशन टैक्सी से जा रही थी। कुछ सामान लेने के लिए शिल्पग्राम के पास गाड़ी रोकी थी। पर्यटक एम माधवी किसी का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली। पर्यटक ने शोर मचाया लेकिन बदमाश बसई पुलिस चौकी की तरफ जाने वाले रास्ते से भाग निकले। इस घटना के बाद सुरक्षित जोन में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। घटना के पास मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बदमाश के झपट्टे में महिला के गले पर चोट भी लग गई। लूट की घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रूस की महिला पर्यटक ने भी वीडियो किया था शेयर तीन दिन पहले रूस की महिला पर्यटक ने आगरा की सड़क पर अकेले चलने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर वीडियो शेयर किया था। महिला पर्यटक जब यमुना किनारा रोड से जा रही थीं तो ऑटो चालक ने मैम-मैम कहकर बुलाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के बिठूर में फर्जी वन दरोगा अरेस्ट:स्पोर्ट्स बाइक नहीं लौटाने पर थाने में शिकायत हुई तो खुला फर्जीवाड़ा
    Next Article
    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई:कासगंज में शोभायात्रा निकली, समाज ने एकता का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment