Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तक पर्यटकों की संख्या पर नहीं पड़ा गर्मी का असर:वीकेंड पर 60,000 से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज दीदार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद ताजमहल का आकर्षण बरकरार है। वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को 31 हजार से ज्यादा पर्यटक ताजमहल पहुंचे, जबकि शनिवार को करीब 28 हजार सैलानियों ने दीदार किया। इस तरह दो दिन में लगभग 60 हजार पर्यटक ताजमहल पहुंचे। रविवार सुबह से ही ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप और गर्मी का असर भी बढ़ता गया, लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। देश-विदेश से आए सैलानी ताजमहल के साथ फोटो खिंचवाते और सेल्फी लेते नजर आए। कई पर्यटक गर्मी की परवाह किए बिना लंबे समय तक परिसर में घूमते रहे। वहीं, तेज धूप से बचने के लिए कुछ लोग पेड़ों की छांव और बैठने वाली जगहों का सहारा लेते दिखे। गर्मी के चलते पानी की बोतल, छाते और टोपी के साथ पर्यटक नजर आए। इसके बावजूद ताजमहल के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिखी। वीकेंड पर उमड़ी यह भीड़ एक बार फिर साबित करती है कि मौसम चाहे जैसा भी हो, ताजमहल का आकर्षण कभी कम नहीं
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन:कहा- छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं, बिल वापस लेने की मांग उठाई
    Next Article
    मिर्जापुर में 25-25 हजार के दो इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार:संयुक्त पुलिस कार्रवाई में मिली सफलता, तमंचा भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment