Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीकमगढ़ से भागे प्रेमी-प्रेमिका ललितपुर में पकड़े गए:परिजनों ने प्रेमी को पीटा, मां ने बेटी को चप्पल से मारा

    7 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से भागे एक प्रेमी जोड़े को सोमवार शाम ललितपुर में उनके परिजनों ने पकड़ लिया। घटना देवगढ़ रेलवे पुल के पास की बताई जा रही है, जहां टैक्सी में बैठे युवक-युवती को रोककर हंगामा किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहुंचे परिजनों ने टमटम टैक्सी को घेर लिया। इस दौरान युवक की पिटाई की गई, जबकि युवती की मां ने उसे चप्पल से मारा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक युवक ललितपुर के मोहल्ला नेहरू नगर का निवासी है, जबकि युवती टीकमगढ़ जिले की रहने वाली है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। युवती युवक के साथ टीकमगढ़ से ललितपुर आ रही थी, तभी परिजनों को इसकी भनक लग गई। सूचना मिलते ही परिजनों ने पीछा किया और देवगढ़ मार्ग पर उन्हें पकड़ लिया। मारपीट के बाद दोनों को परिजन अपनी कार से वापस टीकमगढ़ ले गए। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में भाजपा नेता उमेशचंद्र दिवाकर सपा में शामिल:बोले- चंदौसी 40 साल पहले जैसी थी, वैसी ही है, 15 दिन में दो दलित नेताओं ने भाजपा छोड़ी
    Next Article
    शामली में फॉर्म-7 के जरिए नाम कटवाने का आरोप:सपा जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर, बीएलओ और सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment