Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टैंकर ने 3 दोस्तों को रौंदा, 100 मीटर घसीटा:कानपुर में लाश रखकर 3 घंटे हंगामा, हाईवे पर 10Km लंबा जाम लगा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी दूध से भरे टैंकर ने उन्हें पीछे से रौंद दिया। तीनों गाड़ी में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने क्रेन से टैंकर हटाने की कोशिश की, तो परिजन उसके नीचे लेट गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें हटाया। हाईवे पर करीब 10 Km लंबा जाम लग गया। करीब 3 घंटे तक हंगामा चला। हादसा बुधवार दोपहर घाटमपुर थाना क्षेत्र के रेउना में हुआ। अब पढ़िए पूरा मामला… घाटमपुर नगर के नौबास्ता में रहने वाली एक महिला प्रेमा देवी (60) की बीमारी से बुधवार रात मौत हो गई थी। गुरुवार दोपहर परिवार वाले उनका अंतिम संस्कार करने मूसानगर के यमुना घाट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें बलवान (35), उनका चचेरा भाई अजय कुमार (32) और सूरज (29) की मौत हो गई। तीन एक ही बाइक पर सवार थे। शाखा जनवारा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उनको टक्कर मार दी। शव पहियों के नीचे फंसे रहे टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक टैंकर के नीचे आ गए और करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। तीनों के शव बुरी तरह कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- शव टैंकर के पहियों के नीचे फंसे रहे और सड़क पर खून फैल गया। हादसे के बाद ड्राइवर टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। वहां लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव भी सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने भोगनीपुर चौडगरा मार्ग पर स्थित शाखा जनवारा के पास मुगल रोड पर जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव परिजनो को समझाने में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर क्रेन से टैंकर को हटाने का प्रयास किया, तो वह टैंकर के नीचे लेट गए। काफी मशक्कत के बाद सड़क से टैंकर को हटाया गया। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मौसा के साथ गई लड़की की न्यूड लाश मिली:लखनऊ में बाइक से ले गया; फोन कर बताया- जल्दी आओ, किडनैप हो गई लखनऊ में 17 साल की लड़की की न्यूड लाश मिली है। वह अपने मौसा के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया। कहा- तुम्हारी बहन को कार में जबरिया बैठाकर कुछ लोग ले जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं। घरवाले पहुंचे तो मौसा गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के युवक का बाराबंकी में मिला शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगा सड़क जाम की, पुलिस के समझाने पर माने
    Next Article
    गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, चालक की मौत:पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment