Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टोल प्लाजा पर उत्पात मचाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:जेल जाते समय तीनों लंगड़ाते दिखे, एसएसपी ने 20 घंटे में खुलासा किया

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के चौबिया थाना के बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर हंगामा मचाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मंगलवार रात की है, जब कार सवार युवक बिना टोल दिए निकलने को लेकर विवाद करने लगे और नशे में टोल पर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 20 घंटे में आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया। गिरफ्तारी के बाद जेल ले जाते समय तीनों आरोपी लंगड़ाते हुए दिखाई दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:15 बजे एक स्विफ्ट कार संख्या UP75CT3779 में सवार युवक बख्तियारपुर टोल प्लाजा पहुंचे। यहां टोल टैक्स देने को लेकर उनका कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक शराब के नशे में बेकाबू हो गए। उन्होंने कार को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए टोल प्लाजा पर लगे सभी बैरियर को एक-एक करके टक्कर मारकर तोड़ दिया। विरोध करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद टोल प्लाजा मैनेजर हिमांशु चौहान निवासी ग्राम चौराईपुर, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी की तहरीर पर थाना चौबिया में मुकदमा संख्या 48/2026 के तहत धारा 324(3) और 351(3) बीएनएस में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके बाद बुधवार शाम तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में कार मालिक संजय सिंह (35) पुत्र दफेदार सिंह निवासी ग्राम मसनाई, चालक गौरव यादव (34) पुत्र शिवराम सिंह निवासी ग्राम मसनाई और उनका साथी दीप कुमार उर्फ दीपू (32) पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम नगला धौकल शामिल हैं। जेल जाते समय लंगड़ाते दिखे आरोपी गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय ले जा रही थी, तब वे लंगड़ाते हुए नजर आए। इस दृश्य के सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि आरोपियों के लंगड़ाने की वजह क्या थी। एसएसपी ने दी पूरी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में मकान पर छापा, 14 गैस सिलेंडर बरामद:पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई; 11 वाणिज्यिक और 3 घरेलू सिलेंडर मिले, FIR दर्ज
    Next Article
    GBU में बने हाईटेक एक्सीलेंस सेंटर:सेमीकंडक्टर और स्टेम सेल पर होगा शोध, नोएडा प्राधिकरण इसे बनाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment