Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाब में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत:बाराबंकी में परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, बोर्ड परीक्षा दे रहा था मृतक, होली की खुशियां मातम में बदलीं

    3 hours ago

    1

    0

    रंगों और खुशियों के पर्व होली पर बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक दुखद हादसा हो गया। रसूलपुर हेतम गांव निवासी 17 वर्षीय गौरव की बिशुनपुर कस्बे के एक तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह नहाने के लिए दोस्तों के साथ तालाब में गया था और इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। त्योहार की उमंग देखते ही देखते मातम में बदल गई। मृतक गौरव हाईस्कूल का छात्र था और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रहा था। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला देवा थाना क्षेत्र के रसूलपुर हेतम गांव निवासी 17 वर्षीय गौरव की बिशुनपुर कस्बे के तालाब में डूबने से मौत हो गई। त्योहार की रौनक देखते ही देखते मातम में बदल गई। परिजनों के अनुसार, गौरव दोपहर करीब 2 बजे घर से तालाब नहाने के लिए निकला था। उसके साथ गांव के ही चार अन्य लड़के भी थे, जो सभी उम्र में उससे छोटे बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गौरव करीब 15 मिनट तक पानी में रहा और इसी दौरान वह अचानक गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आसपास मौजूद लोगों ने गौरव को बाहर निकालकर परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा ले गए। डॉ. प्रेम गुप्ता ने बताया कि बच्चे को दोपहर 2:30 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। चूंकि वह पहले ही दम तोड़ चुका था, इसलिए सीपीआर का कोई औचित्य नहीं था। पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार घटना की सूचना मिलते ही देवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि परिजनों ने इसे एक दुखद हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वे किसी कानूनी कार्रवाई में नहीं पड़ना चाहते। बोर्ड परीक्षा दे रहा था गौरव गौरव हाईस्कूल का छात्र था और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रहा था। उसके पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार का सबसे छोटा बेटा होने के कारण वह सभी का दुलारा था। होली के दिन हुई इस घटना से घर में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर है। तालाब में 4 फीट पानी, कुल गहराई 10 फीट कुमडगड्डी तालाब सरकारी है और इसमें मत्स्य पालन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय तालाब में महज करीब 4 फीट पानी था, जबकि तालाब की कुल गहराई लगभग 10 फीट बताई जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था। पुलिस ने दर्ज की जानकारी घटना की सूचना पर देवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी दर्ज कर ली गई है और आगे की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है। होली की खुशियां इस दर्दनाक हादसे से मातम में बदल गईं। गांव में जहां सुबह रंग-गुलाल उड़ रहे थे, वहीं अब सन्नाटा पसरा हुआ है। देवा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया… अस्पताल परिसर की ओर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 15 साल से फरार शातिर युवक गिरफ्तार:लूटपाट के केस में वांटेड था, अवैध असलहा और कारतूस बरामद
    Next Article
    गुजरात: रिक्शा चालक के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, ED भी हैरान, जानें क्या है पूरा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment