Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाब में डूबने से लड़की की मौत:प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना, पैर फिसलने से हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र तालाब में डूबने से 11 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब लड़की शौच के लिए तालाब पर गयी हुई थी, इस दौरान पैर फिसलने से वो गहरे पानी में जा गिरी और डूबने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तालाब में डूबने से हुई मौत जानकारी के अनुसार, मोहम्मद पुर सोहाग ग्राम पंचायत निवासी भोंदू सरोज की पुत्री बेबी सरोज रविवार को घर से शौच के लिए गांव के पास स्थित तालाब की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण उसे तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तलाश के दौरान तालाब में उतराता दिखा शव कुछ समय बाद जब बालिका घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर ग्रामीणों ने तालाब में उसका शव देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गहरे पानी में डूबने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोला विधायक अमन गिरि को जनता ने नकारा:भाजपा से डॉ. कौशल वर्मा, सपा के संदीप पहली पसंद, जानिए कांग्रेस-बसपा में कौन पसंदीदा उम्मीदवार
    Next Article
    स्वार सीट पर सपा से अनुराधा चौहान पहली पसंद:भाजपा से राजकुमार चौहान पसंदीदा, विधायक शफीक अहमद अंसारी का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment