Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाबों से अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यीकरण करें:डीएम ने गंगा, वृक्षारोपण, पर्यावरण और वेटलैंड समितियों की बैठक में दिए निर्देश

    8 hours ago

    2

    0

    जिला अधिकारी डॉक्टर वीके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला वेटलैंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने जनपद के सभी तालाबों से अतिक्रमण हटाने और उनके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों के पुनरुद्धार के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही, गंगा नदी किनारे लग रही प्लेज को हटवाने के लिए डीएफओ और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश जारी किए गए। डीएम ने गंगा नदी में गिर रहे नालों के संबंध में अगले 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार करने और उसे जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति को भेजने के निर्देश दिए। यह निर्देश अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड और अधिशासी अभियंता अनूपशहर शाखा खंड मेरठ को दिए गए। जनपद में बूढ़ी गंगा प्रकरण पर पूर्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्हें अपनी निगरानी में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दोहराए गए। डीएम ने राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष जनपद के सभी तालाबों, नदियों, नहरों और अन्य जल स्रोतों के किनारे व्यापक वृक्षारोपण की कार्ययोजना जिला गंगा समिति को प्रेषित करें। इसके अतिरिक्त, सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को वृक्षारोपण अभियान के तहत मॉडल साइट्स तैयार करने और समय पर गड्ढे खोदने का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जिन विभागों की कार्ययोजना अभी तक वन विभाग को प्राप्त नहीं हुई है, उनके अप्रैल माह का वेतन रोका जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, डीएफओ मेरठ वंदना फोगाट, DPRO, CMO, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे तुषार गुप्ता, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण, उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी मेरठ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोली सीट पर विधायक शशांक त्रिवेदी को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, बसपा से संतोष गौतम
    Next Article
    शादी में जा रही महिला को ट्रक ने कुचला:फर्रुखाबाद के कंपिल मार्ग पर हादसा, बेटा सुरक्षित बचा; मौसी के घर जा रहे थे सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment