Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिलक लगाने पर छात्र को शिक्षिका ने रॉड से पीटा:शरीर पर नीले निशान पड़े, कसया में पिता बोले- अधिकारी दबाव बना रहे

    20 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के तेजवापुर ब्लॉक स्थित मटेरिया गाँव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 के एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार को शिक्षिका आयशा खातून ने स्कूल में छात्र रमन को लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए। छात्र के पिता संजय गुप्ता ने शिक्षिका पर धार्मिक पहचान को लेकर छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, शिक्षिका उन छात्रों को निशाना बनाती हैं जो माथे पर चंदन या तिलक लगाकर विद्यालय आते हैं। पिता ने यह भी बताया कि नवरात्रि और अन्य हिंदू त्योहारों के दौरान शिक्षिका का रवैया धार्मिक प्रतीकों के प्रति नकारात्मक रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षिका बच्चों के मन में डर पैदा कर रही हैं। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग पर मामले को दबाने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि देर शाम तक अधिकारियों और शिक्षकों के एक समूह ने उन पर दबाव बनाया, जिसके बाद उन्हें समझौते के कागजों पर हस्ताक्षर करने पड़े। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रंजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। हालांकि, पिता का कहना है कि शिक्षिका को बचाने की कोशिशें साफ नजर आ रही हैं। इस घटना के बाद से पीड़ित छात्र रमन गहरे सदमे में है और उसने स्कूल जाने से इनकार कर दिया है। इस घटना को लेकर शिक्षिका के खिलाफ केवल विभागीय जांच ही नहीं, बल्कि सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या धर्म के आधार पर मासूमों से भेदभाव करने वाली ऐसी मानसिकता को विद्यालय परिसर में पनपने की अनुमति दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता की मायके में संदिग्ध हालत मौत:कासगंज में पति से विवाद के बाद 6 साल से रह रही थी अलग
    Next Article
    संभल में साले की आत्महत्या में बहनोई गिरफ्तार:पुलिस ने जेल भेजा, 4 महीने से फरार था, पत्नी से मारपीट कर टॉर्चर करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment