Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में साले की आत्महत्या में बहनोई गिरफ्तार:पुलिस ने जेल भेजा, 4 महीने से फरार था, पत्नी से मारपीट कर टॉर्चर करता था

    20 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने अपने साले को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फरार चल रहे बहनोई कालीचरण को चार महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक युवक अमित यादव के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मैढ़ोली की है। गत 15 नवंबर की देर रात गांव निवासी अमित यादव पुत्र जयवीर सिंह ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद 27 नवंबर को मृतक के पिता ने दामाद कालीचरण निवासी गांव बैरपुर महराजी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से कालीचरण फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे अजीजपुर मोड़ से गिरफ्तार किया और शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने रविवार को कालीचरण की गिरफ्तारी और उसे जेल भेजे जाने की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, मृतक अमित यादव की बहन पूनम की शादी चार साल पहले कालीचरण से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में कालीचरण के संबंध एक अन्य महिला से हो गए। इसके चलते वह अपनी पत्नी पूनम से मारपीट करने लगा। इस मामले में पहले भी अमित के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने समझौता करा दिया था, लेकिन कालीचरण के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। आरोप है कि जब भी कोई कालीचरण को समझाने का प्रयास करता था या मान-सम्मान की दुहाई देता था, तो वह दुर्व्यवहार करता था। वह कई बार अमित यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित करता था। बहनोई की इन हरकतों से परेशान होकर अमित ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिलक लगाने पर छात्र को शिक्षिका ने रॉड से पीटा:शरीर पर नीले निशान पड़े, कसया में पिता बोले- अधिकारी दबाव बना रहे
    Next Article
    गोंडा में गायब बेटे की राह निहार रही मां:15 दिन पहले लापता हुए युवक की नहीं हो पाई तलाश, कई टीमें लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment