Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमंचा लहराया, पुलिस के सामने बीड़ी जलाकर पी, VIDEO:बोला- पास आए तो गोली मार दूंगा; मेरठ में पत्नी के प्रेमी का हत्यारोपी अरेस्ट

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गुरुवार को अरेस्ट कर लिया। इस दौरान पति ने काफी ड्रामा किया। पुलिस ने जब उसे गन्ने के खेत में घेरा, तो उसने पुलिसवालों पर तमंचा तान दिया। पुलिस उसे समझाती रही, लेकिन वह कभी पानी पीता रहा तो कभी बीड़ी जलाकर पीता रहा। पुलिसवाले जब भी उसके पास जाने की कोशिश करते, वह फिर तमंचा तान देता। कहता- पास आओगे तो गोली मार दूंगा। काफी देर तक पुलिस अफसरों ने उसे समझाया। धीरे-धीरे विश्वास में लिया। इसके बाद वह सरेंडर को तैयार हुआ। फिर पुलिस उसे अरेस्ट कर थाने ले गई। यह पूरा ड्रामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा। देखिए 2 तस्वीरें… गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने लगाया जाम उधर, मृतक प्रेमी का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे नहीं हटेंगे। सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब 40 मिनट बाद पुलिस के आश्वासन पर परिजन मान गए और जाम खुलवा दिया गया। अब पढ़िए आरोपी और पुलिस की बातचीत आरोपी ने पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े मारी थी गोली बुधवार दोपहर लगभग पौने दो बजे करीब रामराज में सतेंद्र बाइक से जा रहा था। अचानक बाइक पर एक हमलावर आया। जिसने अपने मुंह को चादर से ढका हुआ था। उसके पास तमंचा था। बाइक से आए हमलावर ने युवक सुरेंद्र को दो गोलियां मारीं। पहली गोली पीछे से कमर पर जबकि, दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई। युवक का भेजा तक उड़ गया। हत्यारे ने पहली गोली मारने के बाद बाजार में चिल्ला-चिल्लाकर कहा- है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले। इसके बाद उसकी कनपटी पर दूसरी गोली मार दी। पुलिस की जांच में सामने आया है, युवक का हत्यारे की पत्नी से अफेयर था। वह उसे भगाकर लाया था। मृतक हत्यारे की पत्नी के साथ लव मैरिज करने वाला था। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की कुछ दिनों पहले कहासुनी भी हुई थी। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात जिस तरह आरोपी प्रदीप ने सुरेंद्र की हत्या की है उसका एक सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में एक युवक गोली मारता दिख रहा है। उसने अपना चेहरा चादर से ढका हुआ है। यही आरोपी प्रदीप बताया जा रहा है। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हुई। जिसमें गोली चलती दिख रही है। वहीं आरोपी बोलता भी नजर आ रहा है। पूरी वीडियो 39 सेकेंड की है। इसमें आरोपी आता, गोली मारता, चिल्लाता साफ नजर आ रहा है। बड़ी बैखोफी से उसने वारदात को अंजाम दिया फिर फरार हो गया। 4 मिनट के वीडियो में पत्नी की हत्या की धमकी दी आरोपी प्रदीप का 4 मिनट का एक वीडियो भी सामने आया है। जो उसने खुद वायरल कराया है। वीडियो में प्रदीप बाइक चलाता हुआ लग रहा है। सामने मोबाइल रखा है जिस पर उसने वीडियो शूट किया है। वीडियो में वो अपनी पत्नी, उसके प्रेमी सुरेंद्र को गालियां दे रहा है। साथ ही उसने अपनी पत्नी की हत्या की धमकी दी है। कहा कि प्रेमी को मार दिया अब उसे भी मार डालूंगा। कोई बचा सकता हो तो उसे बचा लो। उसको मैं मार आया, मैं अपने साथ कफन लेकर चलता हूं। मैंने बदला ले लिया। आज डेढ़ साल बाद सुरेंद्र मिला। उसको मार आया। मेरी पत्नी भाग गई थी, उसे भी मारूंगा। मैं किसी से नहीं डरता। एसएसपी मेरठ, एसओ सबको चैलेंज कर रहा हूं। जितनी भी भागने वाली औरतें है, मैं सबको मारूंगा। बस मुझे बताते जाएं सब। मैं घर छोड़ने वाली सभी औरतों को मार दूंगा। मैं अपने घर से बेदखल हूं। मेरा घर वालों से लेना-देना नहीं है। पुलिस प्रशासन मेरा कुछ नहीं कर पाएगा। मैं अपने साथ ढाई मीटर का कफन लेकर चलता हूं। मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। मैं किसी से नहीं डरता। मैं अपने साथ अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं कहा कि मुझे अपनी मौत की परवाह नहीं है, मैं उसे मार आया हूं, मैं उसे तीन गोली मारकर आया हूं। इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं, मेरे घर परिवार का कोई भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही मेरा कोई दोस्त इसके लिए जिम्मेदार है। अभी मारकर आया हूं तीन गोली, उसने अपनी पेंट में लगा तमंचा भी वीडियो में दिखाया। कहा कि अब इस हथियार को नहर में फेकूंगा, कहा मेरी वीडियो वायरल कर दो। जो महिला इस तरह घर से भागेगी उसका यही अंजाम होगा, मैं उसे मार डालूंगा। मेरी ये वीडियो एसएसपी मेरठ से लेकर थाना बहसूमा, फलावदा को पहुंचा दो। जो भी अपने घर से महिला भागेगी उसे मैं मारूंगा, मुझे फोन करके उसकी जानकारी दे दो। मैं अपने घर से बेदखल हूं, मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। ये देखो मेरे ऊपर ढाई मीटर का कपड़ा। मैं अपने साथ अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं। डेढ़ साल में इसने मुझे परेशान कर दिया मुझे तो मौत है। डेढ़ साल में इसने मुझे परेशान कर दिया, आज उसे मारा है अब पत्नी को भी मारुंगा। मैं प्रशासन से नहीं डरता, अगर प्रशासन ने इन भागने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो मैं उनको मारूंगा। मुझे थाना हस्तिनापुर ने हथियार उठाने पर मजबूर किया है। एसओ एके शर्मा दरोगा अनिल कुमार ने मुझे कोर्ट के कागज नहीं दिए इन्होंने मुझे हथियार उठाने पर मजबूर किया। जिसने मुझे हथियार दिलाए वो मर गया जिसने हथियार दिए हैं वो मानपुर गांव का है। जिसने मुझे हथियार दिए वो मरने वाले सुरेंद्र के चाचा का लड़का है। मैं अकेला हूं, दीपसिंह के जरिए मानपुर के हरिसिंह से मुझे हथियार दिलाए। कहा आज 25 फरवरी को मैंने उसे मार दिया। उसे मैंने 32, 15, 12 बोर की मैंने तीन गोलियां मारी हैं। एसओ, दरोगा सभी को मैं मारूंगा। अपना वीडियो मैं सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा हूं। एसएसपी बोले- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया- बहसूमा थाना क्षेत्र के सुनील उर्फ गाबा की कल हत्या हुई थी। इसके बाद आरोपी सुनील नाम के युवक ने एक वीडियो जारी कर जुर्म कबूल किया। आज आरोपी को फलावदा सीमा के कलावडा गांव से अरेस्ट कर लिया गया है। ------------------- ये भी खबर पढ़ें- 'सुपर कॉप' जिसे शंकराचार्य ने साजिश का मास्टरमाइंड बताया:5 जिलों में 500 एनकाउंटर किए; आशुतोष ब्रह्मचारी को भेजा था जेल शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने IPS डॉ. अजय पाल शर्मा पर आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया। शंकराचार्य ने एक फोटो सार्वजनिक की है। जिसमें आईपीएस अजय पाल, उनके खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी इजराइल के होलोकॉस्ट मेमोरियल पहुंचे:हिटलर शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी; नेतन्याहू से मीटिंग शुरू, डिफेंस डील संभव
    Next Article
    वीरांगना उदा देवी पासी की मूर्ति 20 मार्च को स्थापित:मंझनपुर बस स्टैंड पर होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment