Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीरांगना उदा देवी पासी की मूर्ति 20 मार्च को स्थापित:मंझनपुर बस स्टैंड पर होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    मूरतगंज ब्लॉक के जलीलपुर गांव में आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि वीरांगना उदा देवी पासी की मूर्ति 20 मार्च को मंझनपुर बस स्टैंड के पास स्थापित की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेवादा गिरीश पासी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी, अखिल भारतीय युवा संगठन (उत्तर प्रदेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय पासी, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र पासी, लाखन राज पासी और रजनीश पासी भी उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस समारोह का उद्देश्य 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना उदा देवी पासी के अदम्य साहस और बलिदान को याद करना है। मंच से उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला जाएगा और समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के उपस्थित रहने की संभावना है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से समारोह में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमंचा लहराया, पुलिस के सामने बीड़ी जलाकर पी, VIDEO:बोला- पास आए तो गोली मार दूंगा; मेरठ में पत्नी के प्रेमी का हत्यारोपी अरेस्ट
    Next Article
    उन्नाव में राशन न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:सड़क जाम की, तुरंत सीज की गई कोटेदार की दुकान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment