Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमकुहीराज में जालसाजी रोकने वाले जेई को किया सस्पेंड:समर्थन में उतरे विभाग के कर्मी, अवैध ट्रांसफार्मर और तार लगाने वाले के खिलाफ दी थी तहरीर

    3 hours ago

    1

    0

    तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध विद्युत कार्य का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए ट्रांसफार्मर और एलटी लाइन स्थापित कर दी गई। इस संबंध में विद्युत उपखंड के अवर अभियंता (जेई) प्रवीण कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अवर अभियंता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि डुमरभार गांव स्थित नेशनल हाईवे-28 पर एक पेट्रोल पंप के लिए 15 किलोवाट का बिजली कनेक्शन लिया जाना था। आरोप है कि एक जालसाज ने उपभोक्ता से करीब 2.20 लाख रुपये लेकर गैर-विभागीय सामग्री से अवैध रूप से ट्रांसफार्मर और लाइन का निर्माण कर दिया। जेई का कहना है कि पहले से लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह दूसरे स्थान पर गैर-विभागीय ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। जांच के दौरान मौके पर एलटी केबल भी मिली, जिसे बाद में बदल दिया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित गड़बड़ी बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि जेई ने 30 मार्च को ही थाना में तहरीर दी थी, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। उनका कहना है कि वे लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही। इसी मामले में विभाग ने जेई प्रवीण कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया है, जिससे विवाद और गहरा गया है। वहीं, बिजलीघर के कई कर्मचारी जेई के समर्थन में सामने आए हैं और इसे उन्हें फंसाने की साजिश बता रहे हैं। तमकुहीराज पुलिस ने घटना स्थल पटहेरवा थाना क्षेत्र होने के कारण इस तहरीर को सोमवार को पटहेरवा थाने की पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। वहीं, पटहेरवा थाने के एसओ धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस इसकी जांच कर रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उस अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बिल्डिंग निर्माण के दौरान हादसा:सीढ़ियों से गिरकर महिला मजदूर की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    राहुल गांधी की अनुपस्थिति में रायबरेली में 'दिशा' बैठक:अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की अध्यक्षता, कई विधायक अनुपस्थित रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment