Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार:एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप; हाईकोर्ट बोला- पूछताछ के बाद रिहा करे पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में उदयनिधि भी मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ से "तृषा, तृषा" के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उन्होंने कहा, "पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।" उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। पुलिस ने उनके खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। अब मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें मंगलवार को ही बेल पर रिहा कर दिया जाएगा। तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं थी तृषा 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा के रिजल्ट आए थे। TVK ने 234 में से 108 सीटें जीती थीं। उस दिन तृषा का बर्थडे था। रिजल्ट आने से पहले वो तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं। विजय और तृषा की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही है। दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है। यह वही वक्त था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थीं। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल विवाद कावेरी जल विवाद मुख्य रूप से कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर है। यह भारत के सबसे पुराने अंतरराज्यीय विवादों में से एक है। नदी कर्नाटक से निकलकर तमिलनाडु की ओर बहती है। कर्नाटक इसका उपयोग सिंचाई और पीने के पानी के लिए करता है, जबकि तमिलनाडु का कृषि क्षेत्र पूरी तरह इसी पर निर्भर है। 1924 के ब्रिटिशकालीन समझौते के तहत पानी का बड़ा हिस्सा तमिलनाडु को दिया गया था। लेकिन कर्नाटक का कहना है कि ये पुराने नियम गलत हैं और कम बारिश के सालों में वह पानी नहीं छोड़ सकता। वहीं तमिलनाडु का कहना है कि समय पर पानी न मिलने से उसके किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। मामले से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 12 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा, कई लोगों के पैर-कंधे में चोट
    Next Article
    केजरीवाल ने PM आवास तक मार्च निकाला, पुलिस ने रोका:फिरोजशाह रोड पर धरने पर बैठे, बोले- E20 के खिलाफ 2 लाख+ लोगों की चिट्ठियां भिजवाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment