Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमन्ना ने 184 किलोमीटर चलकर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक:बोलीं- बुर्का पहले भी पहनती थी, आज भी पहन रही हूं, जाहिलों का योगी बाबा इलाज करेंगे

    17 hours ago

    1

    0

    संभल की तमन्ना मलिक तुलसी ने अपनी मनपसंद शादी होने की मन्नत पूरी होने पर भगवान भोलेनाथ को कांवड़ चढ़ाई है। उन्होंने हरिद्वार से 184 किलोमीटर पैदल चलकर कांवड़ जल लाया और प्राचीन नैमिषारण्य तीर्थ मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया। रविवार को तमन्ना ने संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई से संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादी सराय स्थित नैमिषारण्य तीर्थ प्राचीन क्षेमनाथ मंदिर तक की 21 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की। इस यात्रा के दौरान थाना असमोली पुलिस ने गांव ताजपुर में, थाना रायसत्ती ने बाईपास वाजिदपुरम में और संभल कोतवाली पुलिस ने नैमिषारण्य तीर्थ पर सुरक्षा प्रदान की। दोपहर 1 बजे पहुंचकर उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बाबा क्षेमनाथ की समाधि के दर्शन किए। तमन्ना मलिक तुलसी की शिव भक्ति देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। उनकी एक झलक पाने के लिए अन्य कांवड़ जत्थे भी जगह-जगह रुक गए। 7 साल के बच्चों से लेकर 60 साल तक के लोग इस मुस्लिम शिव भक्त महिला के साथ सेल्फी लेते नजर आए। नैमिषारण्य तीर्थ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाथ संप्रदाय से जुड़े महंत बालयोगी दीनानाथ ने तमन्ना का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और मंदिर में पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। तमन्ना के पति अमन त्यागी ने बताया कि उन्हें प्रशासन, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ-साथ पुलिस का भी पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी और कोई दिक्कत नहीं आई। अमरोहा और नूरपुर सहित कई जगहों पर भी लोगों ने उनका साथ दिया। अमन ने जानकारी दी कि उन्होंने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम आर्यन और यक्क्ष है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद जब तमन्ना घर आईं, तो उनकी दादी ने उन्हें 'तुलसी' नाम दिया था। यह उनका मूल नाम नहीं बदला गया है, बल्कि उनके असली नाम के साथ 'तुलसी' जोड़ा जाने लगा है। शिवभक्त तमन्ना मलिक (तुलसी) ने कहा कि अब उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में दो स्थानों पर कुछ लोगों की ओर से अजीब नजरों से देखा गया, जिससे असहजता हुई थी। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य है। तमन्ना ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और सनातनी भाइयों का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मन्नत मांगी थी कि विवाह होने के बाद वह हरिद्वार से जल लाकर भोले बाबा को अर्पित करेंगी। अब मन्नत पूरी होने पर वह श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर रही हैं। जगह-जगह स्वागत, फूल बरसाकर किया जा रहा सम्मान तमन्ना मलिक ने कहा कि सनातन धर्म में बहुत अच्छे लोग हैं और उन्हें जगह-जगह सम्मान व स्वागत मिल रहा है। कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया, जिससे उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेवजह टिप्पणियां करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। “जब मेरे पति को मेरे बुर्का पहनने से कोई दिक्कत नहीं है, तो दूसरों को क्यों हो रही है?” उन्होंने कहा कि वह पहले भी बुर्का पहनती थीं और अब भी पहन रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में 53वां राष्ट्रीय रामायण मेला शुरू:राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया उद्घाटन, रामकथा पर विद्वान देंगे बौद्धिक व्याख्यान
    Next Article
    बागपत में महिला की मौत का खुलासा नहीं:4 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, परिजन जल्द खुलासे की मांग पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment