Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन करोड़ की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार:कांधला में पुलिस और नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई, 565 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    22 hours ago

    2

    0

    शामली के कांधला पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 565 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन और 1800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गिरफ्तारी भारसी मोड़ से की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशों के तहत की जा रही थी। इसी दौरान भारसी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में हीरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीबू पुत्र जब्बार, निवासी दहरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटका क्लब ने गौरैया संरक्षण के लिए जलपात्र, घोंसले लगाए:सुल्तानपुर में 'गौरैया आओ मेरे देश' अभियान के तहत पहल
    Next Article
    मेरठ में कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव:दहेज हत्या के आरोप में डीएम के आदेश पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment