Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय लगी आग, VIDEO:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय आग लग गई। यह घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर पावर हाउस के सामने खड़े एक ट्रक में हुई। चिंगारी से लगी आग ने ट्रक के केबिन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल समरसेबल पंप चलाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। स्थानीय दुकानदारों राकेश, अशोक और सलीम ने बताया कि ट्रक में सरसों का तेल लदा हुआ था। उन्होंने और अन्य दुकानदारों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। उनका कहना था कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती, तो तेल के कारण पूरा ट्रक जलकर खाक हो सकता था। खागा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उन्हें ट्रक के केबिन में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया है और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं:अफवाहों पर न करें ध्यान, घरेलू सिलेंडर के लिए अभी भी मारामारी
    Next Article
    घाटमपुर में किसान रजिस्ट्री अभियान तेज:एक दिन में 15 किसानों का पंजीकरण, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment