Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत:बरेली में पति गंभीर घायल, शादी से लौट रहे दंपति के साथ हुआ हादसा

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली का बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मदीना शाह निवासी 34 वर्षीय उपहार सक्सेना अपनी 33 वर्षीय पत्नी कामना सक्सेना के साथ मोटरसाइकिल से अपने साले की शादी में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह यह दंपति शादी समारोह से वापस बरेली की ओर लौट रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर बताया जा रहा है कि जब दंपति कामुआ मोर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने कामना सक्सेना को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति उपहार सक्सेना का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दो साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार कामना और उपहार सक्सेना की शादी लगभग दो साल पहले हुई थी। उपहार सक्सेना बरेली के कैंट अस्पताल में कार्यरत हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG सिलेंडर की किल्लत, इंडक्शन की एडवांस बुकिंग:वाराणसी में इंडक्शन की डिमांड बढ़ी, दुकानदार बोले- खत्म हो रहा स्टाक
    Next Article
    नेशनल एथलीट आशा 60 हजार किमी साइकिल चलाकर रायबरेली पहुंचीं:साइकिलिंग फॉर द नेशन यात्रा महिला सशक्तिकरण और सेना दिवस को समर्पित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment