Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ स्टेडियम ‘ए’ और ‘बी’ ने जीते कबड्डी खिताब:जूनियर बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबलों के बीच संपन्न

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल विभाग द्वारा आयोजित जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। रोमांचक मुकाबलों के बीच बालक वर्ग का खिताब मऊ स्टेडियम ‘ए’ ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में मऊ स्टेडियम ‘बी’ विजेता रहा। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग से कुल आठ टीमों और बालिका वर्ग से चार टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मऊ स्टेडियम ‘ए’ की टीम ने नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा को 21-11 के अंतर से पराजित कर विजेता का गौरव प्राप्त किया। नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा की टीम उपविजेता रही। इसी तरह, बालिका वर्ग के फाइनल में मऊ स्टेडियम ‘बी’ ने मऊ स्टेडियम ‘ए’ को 17-9 के अंकों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संयोजक और मऊ कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर राजा आनंद ज्योति सिंह ने किया था। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने मऊ में कबड्डी के लिए एक इनडोर स्टेडियम की आवश्यकता पर जोर दिया और शासन स्तर पर जल्द प्रयास करने का आश्वासन दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मऊ सदर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मऊ में कबड्डी की प्रतिभाएं तेजी से उभर रही हैं, जिसके लिए एक उच्च स्तरीय इनडोर कबड्डी स्टेडियम का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में खेल मंत्री गिरीश यादव से बातचीत करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मऊ में इनडोर कबड्डी स्टेडियम निर्माण की मांग करेंगे। वहीं आजमगढ़ कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एहसान अहमद ने खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे अपने आधार कार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट में नाम का मिलान अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चयन के समय किसी भी प्रकार की दस्तावेजी समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर स्टेडियम मऊ की कबड्डी कोच सोनिया कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता स्टेडियम स्थित कबड्डी ग्राउंड में आयोजित की गई, जिसमें अवनीश राय, सचिन (जिला कबड्डी एसोसिएशन मऊ), राहुल सिंह (संयोजक), अमेन्द्र सिह ,चंदन राय, पृथ्वीराज, रघुपति यादव, राज विजय, आदर्श शुक्ला, चंदन कुमार, गिरधारी चौहान सहित कई खेल प्रेमी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौड़ी सड़क से हटाकर संकरी गली में लगाया बिजली पोल:प्रयागराज में ट्रांसफार्मर विवाद, मोहल्लेवासियों ने एसडीओ से कार्रवाई मांगी
    Next Article
    हरदोई में ईंधन कालाबाजारी पर एस्मा लागू:डीएम की चेतावनी, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment