Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, विवाहिता की मौत:भाई और 4 साल का भतीजा गंभीर घायल, बुलंदशहर के डिबाई हाईवे पर हादसा

    5 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के डिबाई नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय विवाहिता चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका भाई अमित और चार वर्षीय भतीजा मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डिबाई स्थित कुबेर इंटर कॉलेज मार्केट के सामने हुआ। घायल अमित ने बताया कि वे अपनी बहन चांदनी और भतीजे मयंक के साथ स्कूटी से गांव कुतुबपुर से पिलखना गांव अपने नाना के 13वीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी स्कूटी कुबेर इंटर कॉलेज मार्केट के सामने पहुंची, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चांदनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमित स्वयं घायल हो गया, जबकि मासूम मयंक गंभीर रूप से चोटिल हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मयंक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बुलंदशहर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतका चांदनी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव बसोई में हुई थी। इस दुखद घटना से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पिकअप की टक्कर से ऑटो सवारों की मौत:दोनों मृतकों के परिजन शव से लिपटकर बिलखे, घायलों का इलाज जारी
    Next Article
    गोंडा में महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का प्रदर्शन:सपा, कांग्रेस, टीएमसी को महिला विरोधी बताया, जमकर नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment