Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ऑटो टक्कर में बुजुर्ग की मौत:हाथरस के सिकंद्राराऊ रोड पर हादसा, एक बच्ची घायल

    7 hours ago

    2

    0

    हाथरस में गुरुवार दोपहर सिकंद्राराऊ रोड पर सोखना के पास एक सड़क हादसा हुआ। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। मृतक की पहचान 72 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गुलाब सिंह के रूप में हुई है, जो गांव रामपुर, थाना हाथरस जंक्शन के निवासी थे। हादसे में घायल हुई बच्ची निशा पुत्री अफसर धनौटी, थाना कोतवाली सादाबाद की रहने वाली है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गया। बच्ची का जिला अस्पताल में कराया उपचार दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। वहीं, बच्ची निशा का अस्पताल में उपचार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से बेटी समेत दंपती की मौत:हरदोई के हरपालपुर में उन्नाव-कटरा हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक से जा रहे थे सभी
    Next Article
    दबंगों ने किया आधी रात दुकान पर कब्जे का प्रयास:ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे, लेण्टर डालने की कोशिश; पुलिस ने रोका काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment