Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंगों ने किया आधी रात दुकान पर कब्जे का प्रयास:ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे, लेण्टर डालने की कोशिश; पुलिस ने रोका काम

    5 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में आधी रात को एक दुकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। दबंगों ने निर्माण सामग्री के साथ पहुंचकर लेण्टर डालने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। यह मामला शहर के मोहल्ला दरिया, आगरा रोड का है। पीड़िता राजवती देवी ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। उनके अनुसार, 22/23 मार्च की रात करीब 1:30 बजे अमित राठौर, अंशुल, दीपू सहित लगभग 20 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू, गिट्टी, सीमेंट और सरिया लेकर पहुंचे। आरोप है कि वे मकान की छत पर जबरन लेण्टर डालकर कब्जा करना चाहते थे। उनके पास हथियार भी थे, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। राजवती देवी और उनके परिवार ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पीड़िता के इकलौते बेटे की हत्या करने और मकान-दुकान पर कब्जा करने की बात कही। घटना की सूचना तत्काल 1076 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को लेण्टर डालने से रोक दिया, जिससे तत्काल कब्जा नहीं हो सका। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि दबंग लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि विवादित दोनों दुकानें नगर पालिका परिषद में उनके पति स्व. रमेशचन्द्र के नाम दर्ज हैं। वह इन संपत्तियों की वैधानिक उत्तराधिकारी हैं और विपक्षी पक्ष का इनसे कोई संबंध नहीं है। राजवती देवी ने जिलाधिकारी से दुकान और मकान को कब्जा मुक्त कराने, दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ऑटो टक्कर में बुजुर्ग की मौत:हाथरस के सिकंद्राराऊ रोड पर हादसा, एक बच्ची घायल
    Next Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:दो कारो की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत, अन्य एक साथी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment