Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने BSF जवान को 10 मीटर तक घसीटा:25 मिनट तक तड़पते रहें, गोरखपुर ले जाते समय तोड़ा दम; एक हफ्ते पहले ड्यूटी से घर लौटे थे

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बीएसएफ जवान की मौत हो गई। बुधवार सुबह 8 बजे जोरदार टक्कर के बाद ट्रॉली ने उन्हें 10 मीटर तक घसीटा। जिससे मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के कुछ देर बाद वह सड़क पर ही तड़पते रहें। राहगीरों ने उन्हें गोरखपुर ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक बीएसएफ जवान असम में तैनात थे। बीते 21 अप्रैल को वह गांव लौटे थे। वह निजी काम से चौरीचौरा जा रहे थे। तभी परसौनी के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बीएसएफ जवान की मौत के बाद पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा झंगहा थाना क्षेत्र के परसौनी में हुआ। अब पूरा मामला पढ़िए ... ब्रह्मपुर विकास खंड के ग्राम बेलवा निवासी पवन(35) पुत्र बुद्धू प्रसाद 21 अप्रैल को ही छुट्टी लेकर अपने परिवार के बीच लौटे थे। झंगहा थाना क्षेत्र के परसौनी में एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बीएसएफ जवान की कुचल दिया। हादसे में पवन की मौत हो गई। घायल हालत में वह कुछ देर वहीं पड़े तड़पते रहें। राहगीरों ने पुलिस टीम और एम्बुलेंस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद उन्हें गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पवन किसी निजी काम से चौरीचौरा जा रहे थे। परसौनी के पास पहुंचते ही हादसा हो गया। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन सड़क किनारे गिर गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घसीटते हुए गए। जिससे उनका पैर फट गया। मांस के टुकड़े काफी दूर तक पड़े दिखें। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में पवन को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी हालत बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पवन के परिवार में पत्नी चंदा, बेटा अभय(5) और बेटी हर्षिता(2) हैं। 21 अप्रैल को आए थे घर, बच्चों में मातम पवन बीएसएफ (BSF) में तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग असम में थी। वह महज 8 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज में बाइक न मिलने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी:रायबरेली में जयमाल से पहले विवाद, दुल्हन के भाई पर तलवार से किया वार, बारात लौटी
    Next Article
    Toxic Postponed: 4 जून को रिलीज नहीं होगी यश की 'टॉक्सिक', फिर हो गई पोस्टपोन; अब जानें क्या है नई डेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment