Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- ईरान ने हमें 10 तेल टैंकर गिफ्ट किए:पाकिस्तानी झंडे वाले जहाज हॉर्मुज के रास्ते भेजे, उन्हें हमारा भरोसा जीतना था

    19 hours ago

    2

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने 10 तेल टैंकरों को गुजरने देकर गिफ्ट दिया। उन्होंने कहा कि इन टैंकरों पर पाकिस्तान का झंडा था और ईरान इससे भरोसा जीतना चाहता था। उन्होंने कहा कि ईरान ने भरोसा दिखाने के लिए 8 बड़े तेल टैंकरों को गुजरने दिया और बाद में 2 और भेजे। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक में ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने खुद प्रस्ताव दिया था कि वह 8 बड़े ऑयल टैंकर जाने देगा, ताकि बातचीत को लेकर गंभीरता दिखा सके। उन्होंने दावा किया कि बाद में ईरान ने माफी जताते हुए 2 और टैंकर भेजे। इस दौरान ट्रम्प ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मजाक में कहा कि उम्मीद है इस खुलासे से बातचीत पर असर नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक, इस कदम से अमेरिका को भरोसा हुआ कि बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है। ईरान की होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर हमले की धमकी इसी बीच खबरें हैं कि अमेरिका, ईरान के खार्ग द्वीप पर जमीनी हमला (ग्राउंड इनवेजन) कर सकता है। इसके जवाब में ईरान ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी दी है। बाब-अल-मंदेब रेड सी का एंट्री प्वाइंट है। यह रेड सी को अरब सागर से जोड़ता है। स्वेज नहर तक जाने वाले जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। दुनिया के करीब 12 प्रतिशत तेल की सप्लाई यहीं से गुजरती है। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शिपिंग रूट है। बाब-अल-मंदेब अफ्रीकी देश जिबूती में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस इस स्ट्रेट से सिर्फ 30 किमी दूर है। अगर बाब-अल-मंदेब में भी रुकावट आती है, तो मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष और बढ़ सकता है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Video: चारों तरफ मलबा ही मलबा! मौत के मुंह से ऐसे निकली जिंदगी
    Next Article
    लखनऊ में IPL के टोटल 7 मुकाबले होंगे:1 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स से मैच, इकाना में 7 मई को विराट कोहली खेलेंगे, लिस्ट देखिए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment