Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- कतर पर फिर से हमला बर्दाश्त नहीं:बड़ी सैन्य कार्रवाई करेंगे; वहां के सबसे बड़े गैस प्लांट पर ईरान का अटैक

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर कतर पर फिर हमला हुआ तो अमेरिका बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। उन्होंने साफ कहा कि कतर पर हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर मिसाइल हमला किया, जिससे वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। इसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को इस हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। उनके मुताबिक, ईरान ने गलतफहमी में कतर को निशाना बनाया। दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इजराइल ने ईरान के पार्स गैस प्लांट पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने कतर पर हमला कर दिया, जिसके बाद कतर ने ईरान पर “रेड लाइन पार करने” का आरोप लगाया और उसके अधिकारियों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया। ईरान में गैस और ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला इजराइल ने बुधवार को ईरान की जिस पार्स गैस फील्ड पर हमला किया वो दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में गैस के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया। इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा था कि आज ईरान और लेबनान में ‘बड़े सरप्राइज’ देखने को मिलेंगे, जिसे इन हमलों से जोड़कर देखा जा रहा है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'धुरंधर' का क्रेज, फ‍िल्म देखने दुबई से दिल्ली आया यूट्यूबर
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे फटा सिलेंडर मिला, जलता देख यात्री ने सूचना दी थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment