Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प की बेटी पति संग जैसलमेर के सोनार दुर्ग पहुंचीं:फोर्ट के अंदर लोग रहते हैं, सुन हैरान हुईं; एयरपोर्ट पर सुरक्षा में 'आकाश' तैनात

    11 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ रविवार शाम ऐतिहासिक सोनार दुर्ग देखने (जैसलमेर फोर्ट) पहुंचीं। गोपा चौक से टिफनी और उनके पति ई-गोल्फ कार्ट में सवार होकर किले में एंट्री की। दशहरा चौक पहुंचने पर जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद फोर्ट में बने म्यूजियम की भी विजिट कीं। इस दौरान पूर्व मिस्टर डेजर्ट रहे विजय बेल्लाणी ने उन्हें फोर्ट की खूबसूरती और म्यूजियम की कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। बेल्लाणी ने बताया कि जैसलमेर को देखकर टिफनी का एक ही एक्सप्रेशन था, वो था 'इंक्रेडिबल'। जब उन्हें बताया कि यहां फोर्ट के अंदर लोग रहते हैं, तो उन्हें हैरानी हुई। टिफनी पति के साथ करीब आधा घंटा पैलेस के म्यूजियम में रुकीं। उन्हें पुरानी तकनीक से फोर्ट को सहेजने के बारे में भी जानकारी दी गई। पूर्व महारावल और संग्रहालय प्रबंधन ने अतिथियों का सम्मान किया जैसलमेर फोर्ट पैलेस म्यूजियम के निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टिफनी ट्रंप, माइकल बोलोस और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ कलाकृतियों, राजसी वस्तुओं, ऐतिहासिक दस्तावेज और राजपरिवार से जुड़ी अमूल्य धरोहरों के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने जैसलमेर की स्थापत्य कला, सांस्कृतिक विरासत और संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में भी दिलचस्पी लीं और सराहना भी कीं। इस अवसर पर जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह और संग्रहालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का जैसलमेरी पट्टू भेंट कर सम्मान किया गया। अब देखिए PHOTOS... अमेरिकी राजदूत ने यात्रा को अद्भुत बताया अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी जैसलमेर यात्रा को अद्भुत बताया। उन्होंने एक्स पर यात्रा से जुड़ी फोटोज शेयर करते हुए लिखा- जैसलमेर में आज का दिन अद्भुत रहा! मैंने ऐतिहासिक जैसलमेर किला और अन्य खूबसूरत स्थानों का विजिट किया। राजस्थान वास्तव में अद्भुत है! इससे पहले टिफनी ट्रम्प और उनके पति सुबह करीब 10:51 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचीं। वे सूर्यगढ़ होटल में रुके हैं। जिस विला में वे रुके हैं, वह होटल का सबसे महंगा है। उसका किराया करीब 2 लाख रुपए प्रतिदिन बताया जा रहा है। इस विला में तीन कमरे और स्विमिंग पूल है। टिफनी ट्रम्प के जैसलमेर दौरे की अन्य फोटोज... एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाश' तैनात टिफनी ट्रम्प दिल्ली से सुबह जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंची थीं। जैसलमेर एयरपोर्ट पर पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात किए गए थे। एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाश' भी तैनात किया गया था। इसे भारतीय सेना और वायुसेना की वायु रक्षा क्षमता का अहम हिस्सा माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था में हाई-सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ियां शामिल रहीं। अमेरिका की यूएस सीक्रेट सर्विस के साथ भारत की विभिन्न सिक्योरिटी एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई हैं। होटल में राजस्थानी डांस से स्वागत टिफनी ट्रम्प के सूर्यगढ़ होटल पहुंचने पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घूमर सहित कई डांस परफॉर्मेंस दी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों (इंस्ट्रूमेंट्स) की धुन पर लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। स्वागत के लिए ऊंटों को विशेष रूप से राजस्थानी अंदाज में सजाया गया था। रंग-बिरंगे कपड़ों, कढ़ाईदार सजावटी सामान और पारंपरिक ज्वेलरी से सजे ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। टिफनी ट्रम्प और उनके पति सोमवार शाम 4 बजे जैसलमेर से लौटेंगे। ताजमहल की फोटो शेयर कर लिखा- 'The Stunning Taj Mahal' इससे पहले, शनिवार को टिफनी ट्रम्प और उनके पति ने आगरा (यूपी) में ताजमहल देखा। वहां वे करीब एक घंटा रहे। जैसलमेर पहुंचने से करीब 2 घंटे पहले टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर ताजमहल की फोटो शेयर की। कैप्शन लिखा- "The Stunning Taj Mahal"। ... यह खबर भी पढ़ें... डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी जैसलमेर आएंगी, बॉर्डर इलाकों में अलर्ट: पति के साथ चार्टर प्लेन से कल पहुंचेंगी, सोनार किला और पटवों की हवेली देखेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलोस के साथ रविवार को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचेंगी। यह शाही जोड़ा चार्टर प्लेन से सीधे जैसलमेर पहुंचेगा। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल का लेबनान के 900 साल पुराने किले पर कब्जा:सैनिकों ने पहाड़ी पर झंडा फहराया; 26 साल में सबसे बड़ी घुसपैठ
    Next Article
    केनेथ लॉ को कोर्ट ने 14 आरोपों में दोषी ठहराया:आत्म​हत्या के लिए लोगों को उकसाता था, 41 देशों में 1200 जहरीले पैकेट भेजे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment