Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में चढ़ते समय यात्री बेहोश होकर गिरा, मौत:ब्रह्मपुत्र मेल के नीचे आया, चेन पुलिंग कर रुकवाई गई ट्रेन

    11 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल में चढ़ते समय एक यात्री की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी की यात्रा कर रहे थे। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मिरिक निवासी 55 वर्षीय प्रीतम तिरवा के रूप में हुई है। वह दिल्ली में मोमोज का ठेला लगाते थे। प्रीतम अपनी पत्नी मोनिका राय के साथ दिल्ली स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए ब्रह्मपुत्र मेल में सवार हुए थे। भीड़ अधिक होने के कारण उनकी पत्नी एसी कोच में चढ़ गईं, जबकि प्रीतम दो बैग के साथ सामान्य कोच में सवार हुए। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर रुकने के बाद प्रीतम सामान्य कोच से उतरकर एसी कोच में अपनी पत्नी के पास जा रहे थे। कोच में चढ़ने के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गए। वह कुछ समय तक प्लेटफार्म पर पड़े रहे, लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। इसी दौरान ट्रेन चल दी और प्रीतम घिसटकर ट्रेन के नीचे चले गए। कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी की नजर उन पर पड़ी। तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू:18 देशों के विशेषज्ञ सस्टेनेबल तकनीकों पर करेंगे मंथन
    Next Article
    मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 5 नए सभासदों ने ली शपथ:राज्यपाल द्वारा नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, मंत्री बोले- विकास को मिलेगी गति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment