Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह ने दो यात्रियों को बनाया शिकार:सहारनपुर में क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, एक गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्रियों को क्रीम वाले बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने और उनका सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने एक जहरखुरान को अरेस्ट किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। बेहोशी की हालत में दो यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 2 मार्च की रात की है। पीलीभीत निवासी विपिन अपने साथियों अरुण निवासी मानपुर टेहरी और प्रमोद निवासी महाराजगंज ढंढारी के साथ ट्रेन संख्या 15532 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार हुए थे। इसी ट्रेन में जालंधर से चार संदिग्ध युवक भी चढ़े। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक ने सीट पर बैठने को लेकर बातचीत शुरू की और कुछ देर बाद यात्रियों को क्रीम लगा बिस्किट खाने के लिए दिया। अरुण और प्रमोद ने बिस्किट खा लिया, जबकि विपिन और एक अन्य साथी ने मना कर दिया। कुछ ही देर में अरुण और प्रमोद की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। उस समय ट्रेन चंडीगढ़ और अंबाला के बीच चल रही थी। घटना की जानकारी विपिन ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी। सूचना मिलते ही जीआरपी हरकत में आई। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर बेहोश यात्रियों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ट्रेन से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामकुमार वर्मा निवासी अडार पाकर, थाना देहात कोतवाली, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है। उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी के पास से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, पर्स और आधार कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों में सफर के दौरान क्रीम वाले बिस्किट में नशीला पदार्थ लगाकर यात्रियों को खिलाता था। यात्री के बेहोश होने पर उनका सामान चोरी कर लिया जाता था। गिरोह लुधियाना और अंबाला के बीच ट्रेनों में वारदात को अंजाम देता था। जीआरपी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में पुलिस कर्मियों ने खेली होली:6 थाने में उड़ा गुलाल, एसीपी ने इंस्पेक्टर को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
    Next Article
    संभल में सनातन सेवक संघ ने यज्ञ किया:जिलाध्यक्ष बोले- खामेनेई की मौत पर छाती पीटने ईरान-पाकिस्तान चले जाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment