Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में पुलिस कर्मियों ने खेली होली:6 थाने में उड़ा गुलाल, एसीपी ने इंस्पेक्टर को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के रेउना, सजेती, बिधनू, साढ़, सेन पश्चिम पारा, घाटमपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली खेली। पुलिसकर्मियों ने धूमधाम के साथ होली का पावन पर्व मनाया। थाने में होली के आयोजन में पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर बज रहे होली गीतों पर जमकर डांस किया। जिसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगा गले लगाकर होली की बधाइयां दी। रेउना थानाध्यक्ष अनुज राजपूत की अगुवाई में थाने में होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग में सराबोर कर दिया। सजेती थानाध्यक्ष अनुज भारती की अगुवाई में सजेती थाना में आयोजित होली मिलन समारोह में होली गीतों के माहौल के बीच पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लग बधाई दी। साढ़ थाने में अवनीश कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, घाटमपुर थाने इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने पर्दे के पीछे पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ नली से पानी डालकर डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए। बिधनू थाने में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली, डीजे से होली गीत की धुन पर पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए। होली के पर्व में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने होली के पावन पर्व को सकुशल ढंग से पूर्ण करने के लिए दिन रात मेहनत की थी। होली खेलने के लिए तमाम अधिकारी शामिल हुए और एक दूसरे को गले लगाकर गुलाल लगा होली की बधाई दी। एसीपी बोले- शिकायत सुनने के लिए रहे पुलिस घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि शिकायत कर्ताओं की शिकायत सुनने के लिए थानें में पुलिस कर्मियों की तैनाती है, लोगों का होली का त्यौहार पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी करके सकुशल सम्पन्न कराया है।आज पुलिस कर्मियों ने थाने में धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया है, उन्होंने भी पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली है। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की जाफरा बाजार मस्जिद में लगा किताबों का स्टॉल:रमजान में बच्चों को मिलीं मुफ्त किताबें, लोगों ने दिखाई खूब रुचि
    Next Article
    ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह ने दो यात्रियों को बनाया शिकार:सहारनपुर में क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment