Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में सीट विवाद पर मजदूर से मारपीट:ललितपुर स्टेशन पर 4 आरोपी पकड़े, इलाज में पैसा हुआ खर्च, बिना टिकट नासिक रवाना

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी से नासिक जा रहे एक मजदूर के साथ ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ललितपुर स्टेशन पर जीआरपी ने घायल मजदूर को ट्रेन से उतारा और मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पकड़ लिया। घायल की शिकायत पर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना बुधवार शाम को ट्रेन नंबर 12589 चेरापल्ली एक्सप्रेस की जनरल बोगी में हुई। झांसी जिले के थाना सीपरी बाजार के ग्राम रोनिका निवासी 20 वर्षीय मोहित पुत्र सूरज प्रजापति अपने मौसेरे भाई राकेश प्रजापति के साथ मजदूरी के लिए नासिक जा रहे थे। ट्रेन दैलवारा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी मोहित की सीट के पास बैठे गुरजट सिंह, बिन्दर सिंह और हरविन्दर सिंह ने सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मोहित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। मोहित को बचाने आए राकेश के साथ भी मारपीट की गई। जब ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो मारपीट करने वाले आरोपी ट्रेन से उतरकर भागने लगे। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने भाग रहे चारों आरोपियों को पकड़ लिया। मोहित मजदूरी के लिए घर से 900 रुपये लेकर निकला था, लेकिन उपचार में पैसे खर्च होने के बाद उसके पास केवल सौ रुपये ही बचे थे। रात भर जीआरपी थाने में रहने के बाद, गुरुवार दोपहर को वह बिना टिकट ही नासिक के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने राकेश का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:मलिहाबाद पुलिस ने उन्नाव से किया गिरफ्तार
    Next Article
    विदेशी कारोबारी से 2 लाख डॉलर ठगने वाले अरेस्ट:गुजरात ट्रांसफर की जाती थी ठगी की रकम, 12 साल में 200 करोड़ रुपए ठगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment