Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तरुण खटीक हत्याकांड: लालकुर्ती में सर्वसमाज का विरोध प्रदर्शन:कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों को फांसी देने और मुआवजे की मांग की

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में सर्वसमाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण खटीक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से तीन मांगें रखीं। इनमें हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देना, पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। लालकुर्ती निवासी निपुल चंदेल के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोग एकत्र हुए। उन्होंने दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड पर गहरा रोष व्यक्त किया। कैंडल मार्च लालकुर्ती मार्केट से होते हुए भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां तरुण खटीक को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तरुण की हत्या धोखे से की गई है, केवल एक गुब्बारा मारने जैसी छोटी सी बात पर उसकी जान ले ली गई। उन्होंने इस घटना की सीबीआई जांच कराने, मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और 5 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की। कैंडल मार्च के दौरान लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र जादौन द्वारा लोगों का वीडियो बनाने पर प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। लोगों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कैंडल मार्च निकाल रहे हैं, लेकिन पुलिस को इसमें भी आपत्ति है। इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी की शिकायत एसएसपी अविनाश पांडे से करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में यूपी पुलिस परीक्षा के लिए चलेगी बस:चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगा टेंट, यूपीएसआरटीसी ने कहा- किराया देना होगा
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के लिए 150 मरीजों की वेटिंग:हर समय 10 किडनी रोगी भर्ती, डॉक्टरों ने कहा-डायबिटीज और हाई बीपी किडनी रोग के सबसे बड़े कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment