Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तरनतारन मर्डर-सुसाइड, आरोपी की मां सामने आई:बोली- नंबर नहीं दिया तो इंस्टा पर मैसेज किया, दूसरे के साथ देख गुस्से में था, लड़की ने धोखा दिया

    6 hours ago

    1

    0

    तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा का मर्डर करने वाले छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब छात्र का परिवार पहली बार कैमरे के सामने आया है। छात्र की मां ने रोते हुए कहा कि बेटा जज बनना चाहता था, कॉलेज जाते हुए उसे अभी सिर्फ छह महीने ही हुए थे। उन्होंने कहा कि लड़की उससे नंबर मांगती थी, लेकिन उसने नंबर नहीं दिया, क्योंकि नंबर मेरा था। इंस्टाग्राम पर भी लड़की की ओर से पहला मैसेज आया था। लड़की कहती थी कि वह उससे बात करना चाहती है, क्योंकि वह दूसरे लड़कों की तरह नहीं है। उसने छात्रा को किसी लड़के के साथ बाइक पर जाते हुए भी देख लिया था। लेकिन उसने पूरी बात नहीं बताई। वह गुस्से में था। हालांकि इससे पहले छात्रा के परिवार ने इसे एकतरफा प्यार बताया था। छात्रा की मां ने कहा था कि प्रपोज-डे पर लड़के ने छात्रा को प्रपोज किया था, लेकिन छात्रा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। प्रिंसराज ने 9 फरवरी को क्लासरूम में छात्रा संदीप कौर को गोली मारकर खुद को शूट कर लिया था। इस दौरान छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रिंसराज का तीन दिन अस्पताल में इलाज चला और 11 फरवरी को उसने भी दम तोड़ दिया। प्रिंसराज की मां की 4 बड़ी बातें… लड़की को दूसरे लड़के के साथ देखा था: आरोपी छात्र की मां हरजीत कौर ने कहा कि उनके बेटे ने पिछले सोमवार को उनसे सिर्फ इतना बताया था कि वह एक लड़की को किसी लड़के के साथ बाइक पर जाते हुए देख आया है। उसने ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं बताया था। हरजीत कौर ने कहा कि उन्होंने बेटे को समझाया था कि ऐसी बातें हो जाती हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा ऐसा कोई बड़ा कदम उठा लेगा। जिस दिन घटना हुई, वह हर रोज की तरह सामान्य तरीके से कॉलेज गया था। जज बनना चाहता था बेटा: उन्होंने कहा कि अगर लड़की की कहीं और मंगनी हो चुकी थी, तो फिर वह उनके बेटे की तरफ क्यों आई। उनका बेटा अभी 6 महीने पहले से ही कॉलेज जाने लगा था। इतने कम समय में उसके दिमाग पर क्या असर डाला गया, यह उन्हें समझ नहीं आता। मां का कहना है कि उनका बेटा बहुत बुद्धिमान था और अक्सर कहता था कि वह जज बनना चाहता है। उसने अपने भविष्य को लेकर कई सपने सजाए थे। लड़की उससे नंबर मांगती थी, इंस्टा पर भी मैसेज किया: मां ने आगे बताया कि बेटे ने उन्हें कहा था कि लड़की उससे नंबर मांगती थी, लेकिन उसने अपना नंबर नहीं दिया, क्योंकि वह मेरा नंबर इस्तेमाल करता था। बाद में उसने इंस्टाग्राम आईडी दे दी थी और पहला मैसेज भी लड़की ने ही भेजा था। लड़की कहती थी कि वह उससे बात करना चाहती है, क्योंकि वह दूसरे लड़कों की तरह नहीं है और पढ़ाई पर ध्यान देता है। बेटे को नाजायज बदनाम किया जा रहा: हरजीत कौर ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा रोज कॉलेज जाते समय उनके पैर छूकर और गले मिलकर जाता था। घटना वाले दिन भी वह ऐसे ही गया था। उसे यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसका बेटा मन में क्या सोच रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे को नाजायज बदनाम किया जा रहा है। वह अच्छे स्कूलों में पढ़ा था, और लोग चाहें तो उसके पुराने शिक्षकों से उसके व्यवहार और पढ़ाई के बारे में पूछ सकते हैं। अब जानिए वारदात के दिन क्या हुआ था सोमवार (9 फरवरी) की सुबह करीब 9 बजकर 16 मिनट पर तरनतारन के लॉ कॉलेज के क्लासरूम में यह वारदात हुई। पढ़ाई शुरू होने से पहले छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी सीटों पर बैठे थे। इसी दौरान फर्स्ट ईयर की छात्रा संदीप कौर अपनी सहेली के साथ पीछे की बेंच पर बैठी थी। आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह भी वहीं आकर बैठ गया। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। कुछ ही देर बाद आरोपी ने अपने बैग से पिस्टल निकाली और पॉइंट ब्लैंक रेंज से छात्रा संदीप कौर के सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही संदीप कौर नीचे गिर गई। यह देख क्लास में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल दोबारा लोड की और खुद को भी गोली मार ली। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया। घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, आरोपी को गंभीर हालत में तरनतारन से अमृतसर रेफर किया गया था। जहां वह तीन तक भर्ती रहा, इसके दौरान दो दिन वह वेंटीलेटर पर रहा, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आखिर में उसने 11 फरवरी की शाम को दम तोड़ दिया। ******************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में एकतरफा प्यार में लॉ स्टूडेंट की हत्या, VIDEO: छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा के सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मार ली। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-India तो कुछ भी नहीं, इस छोटे से देश के साथ हुई सबसे बड़ी डील!
    Next Article
    US से भारत तक AI से कोहराम... सेंसेक्‍स निफ्टी धड़ाम, लेकिन गोल्‍ड और सिल्‍वर का U-टर्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment