Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्रिपुरा में तैनात जवान इंदल सिंह का निधन:मथुरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के सुरीर कलां गांव निवासी त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान इंदल सिंह का निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, इंदल सिंह 6 अप्रैल 2026 को एक माह की छुट्टी के बाद त्रिपुरा में अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी पर पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद 11 अप्रैल को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात उनका पार्थिव शरीर अधिकारियों की देखरेख में उनके पैतृक गांव सुरीर कलां लाया गया। मंगलवार सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और देशभक्ति के नारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में तहसीलदार बृजेश कुमार, पूर्व शिक्षा मंत्री सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी। इंदल सिंह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। गांव में इस दुखद घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ जवान बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:सपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    रायबरेली में अंबेडकर जयंती पर प्रेरणास्थल पर नर्तकियों का डांस:सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment