Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तुषार के पिता बोले- दोषी निकला तो खुद गोली मारुंगा:नोएडा में ATS ने ISI कनेक्शन के आरोप में किया था अरेस्ट; दादा रहे हैं आजाद हिंद फौज के सिपाही

    11 hours ago

    1

    0

    ATS ने मेरठ के जिस युवक तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान को आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में अरेस्ट किया है, उसके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के सक्रिय सिपाही रहे हैं। तुषार के पिता शैलेंद्र चौहान ने कहा- वह मान ही नहीं सकते कि बेटा देशद्रोही है। अगर साबित होता है तो मैं उसे खुद गोली मारुंगा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनके पिता को सम्मान स्वरूप ताम्रपत्र भी दिया था। पिता ने यह भी दावा किया कि उनका बेटा बचपन से ADHD यानि Attention-Deficit/Hyperactivity Disorder का शिकार है। वह अपना कोई काम खुद नहीं कर पाता। दरअसल, 23 अप्रैल को एटीएस ने आईएसआई से कनेक्शन के आरोप में नोएडा से तुषार (20) और उसके सहयोगी समीर खान को अरेस्ट किया था। तुषार, मेरठ के कंकरखेड़ा के वैष्णों धाम कॉलोनी का रहने वाला है। पहले जानिए एटीएस ने क्या कहा… ATS के अनुसार, तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला खान और उसके सहयोगी समीर खान आईएसआई के लिए काम करते हैं। दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट के लिए काम करते थे। वे पाकिस्तानी कट्‌टरपंथी यूट्यूबर के लिए भी काम करते थे। पाकिस्तान से उनको संवेदनशील क्षेत्रों की रेकी करने, प्रभावशाली लोगों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का ऑफर दिया गया था। इसके लिए उनको 50 हजार रुपए एडवांस मिले थे और काम पूरा होने के बाद 2.5 लाख रुपए मिलना था। 14 दिन की पुलिस रिमांड हुई मंजूर दोनों को गुरुवार को ATS ने कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी। कोर्ट ने अर्जी मंजूर करते हुए 14 दिन की पुलिस रिमांड दे दी। एजेंसी का दावा है कि 14 दिनों मं पूछताछ कर वे कई अनसुलझे सवालों के जवाब खोजेंगे। साथ ही इन दोनों के नेटवर्क को भी खंगालना है। आशंका है कि अभी कुछ और लोग इन्हीं की तरह एक्टिव हो सकते हैं। अब जानिए तुषार के परिवार के बारे में… तुषार का परिवार मूलरूप से बागपत के रमाला का रहने वाला है। परिवार में पिता शैलेंद्र चौहान के अलावा मां ऋतु चौहान भी हैं। शैलेंद्र चौहान रियल एस्टेट से जुड़े हैं। वह 1995 में बागपत से देहरादून शिफ्ट हो गए थे। वहां शिफ्ट होने के लगभग 10 साल बाद 5 मई 2006 को बेटे तुषार का जन्म हुआ था। लेकिन साल 2023 में शैलेंद्र परिवार के साथ देहरादून से मेरठ शिफ्ट हो गए। यहां वह अलग-अलग जगहों पर किराए के मकान में रह रहे थे। करीब 20 दिन पहले ही वह कंकरखेड़ा की वैष्णों धाम कालोनी की एक मकान में शिफ्ट हुए थे। पिता बोले- तुषार को घर से ले गई ATS तुषार के पिता शैलेंद्र चौहान और मां ऋतु चौहान ने बेटे की नोएडा से गिरफ्तारी की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शैलेंद्र चौहान ने बताया कि 20 अप्रैल को एक फोन आया। कॉलर बोला- कोरियर आया है लेकिन एड्रेस नहीं मिल रहा। पहले तो उन्होंने कोई कोरियर नहीं मंगाने की बात बोली लेकिन फिर उन्होंने कॉलर को अपने घर की लोकेशन बता दी। तीन लोग घर पर आए। जैसे ही दरवाजा खुला, तीनों अंदर आ गए और खाना खा रहे उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। शैलेंद्र का कहना है कि जो लोग घर आए उन्होंने कहा था कि तुषार के फोन में गैरकानूनी और देश विरोधी कंटेन्ट मिले हैं। वह उसे पूछताछ के लिए लेकर जा रहे हैं। बात झूठी निकली तो वह उसे छोड़ देंगे लेकिन अगर सच निकली तो वहीं जमा करा देंगे। 22 अप्रैल को उसी ATS के दरोगा का फोन आया, जिसने बताया कि वह गुरुवार को तुषार को कोर्ट के समक्ष पेश कर रहे हैं इसलिए लखनऊ आ जाएं। पत्नी बीमार है, इसलिए वह खुद नहीं गए और अपने परिचितों को वहां भेज दिया। कोर्ट ने तुषार को जेल भेज दिया। परिवार बोला- मानसिक रोगी है तुषार पिता शैलेंद्र की मानें तो तुषार बचपन से ADHD यानि Attention-Deficit/Hyperactivity Disorder का शिकार है। उसका लंबे समय उपचार भी कराया लेकिन वह कंडक्ट डिसोर्डर यानि आचरण विकार का शिकार हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित वर्ल्ड ब्रेन सेंटर हॉस्पिटल के कुछ प्रिस्क्रिप्शन भी दिखाए, जिसमें तुषार में यह बीमारी होना दर्शाया गया था। अलग-अलग हॉस्पिटल का पिता ने दिखाया पर्चा मां बोली- फीते नहीं बांध पाता तुषार मां ऋतु चौहान बेटे को याद कर फफक फफक कर रोने लगती हैं। ऋतु ने दैनिक भास्कर को बताया कि ADHD ग्रस्त होने के कारण तुषार अपना कोई काम नहीं कर पाता। नहलाने और सुलाने से लेकर जूते के फीते बांधना, नाखून काटना, यहां तक कि चाकू से फल काटना तक उसे नहीं आता है। पिता ने कहा- यह बीमारी तुषार को पढ़ाई से दूर ले गई। ओपन बोर्ड से उसने दसवीं पास की। पिछले वर्ष 12वीं का एग्जाम दिया लेकिन पास नहीं हो पाया। पिता ने कहा- इसमें किसी की साजिश शैलेंद्र सिंह ने पूरे प्रकरण को साजिश बताते हुए बेटे की जान का खतरा जताया है। वह बताते हैं कि 5 नवंबर, 2025 की रात गंगानगर थाने की पुलिस तुषार को अचानक उठाकर ले गई। आरोप था कि उसने विशेष संप्रदाय के धर्मगुरु को सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखे हैं। इसको लेकर ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा भी हुआ था। सुरक्षा के लिहाज से तुषार को ले जाया गया था। अगली सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जेल भेज दिया लेकिन बाद में उसकी जमानत हो गई। उनका मानना है कि उसी मामले में साजिश रचकर तुषार को फंसाया गया है। ताकि जेल में बदला ले सकें। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या के बाद फंदे से लटका युवक; झांसी में मां की गोद से 3 साल के मासूम को उठा ले गया; 6 साल पहले हुई थी शादी झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म का आरोपी कोतवाली थाने से फरार:वाराणसी में युवती बोली- आफताब ने अमित बनकर शादी की, धर्म-परिवर्तन दबाव बना रहा था
    Next Article
    योगी बोले- बंगाल में हिंदुओं की संख्या न बढ़े:इसलिए ममता दीदी ने CAA का विरोध किया, यूपी में सड़क पर इफ्तारी नहीं होती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment