Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेट की अनिवार्यता के खिलाफ यूटा का हल्लाबोल:सड़कों पर मशाल लेकर उतरे सैकड़ों शिक्षक, शिक्षकों ने सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर टेट (TET) की अनिवार्यता थोपने के विरोध में 'यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन' (यूटा) ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर की मौजूदगी और जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहर की सड़कों पर विशाल मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश दर्ज कराया। शील चौराहा राजेंद्र नगर से शुरू हुआ यह जुलूस शहीद स्मारक सलेक्शन पॉइंट टावर पर जाकर संपन्न हुआ, जहां शिक्षकों ने एकजुट होकर हुंकार भरी। अनुभव का कोई विकल्प नहीं: प्रदेश अध्यक्ष मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने दो टूक कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता। वर्षों के समर्पण से शिक्षक की योग्यता सिद्ध होती है, लेकिन सरकार पात्रता परीक्षा के नाम पर अनुभवी शिक्षकों के स्वाभिमान और उनके संघर्षपूर्ण सेवाकाल का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय जो नियम तय थे, सेवा के बीच में उनमें बदलाव करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। मानसिक प्रताड़ना बंद करे विभाग: भानु प्रताप यूटा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बरेली का शिक्षक समाज टेट की अनिवार्यता के खिलाफ है। जिन शिक्षकों ने 10-15 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा की नींव मजबूत की, उन्हें आज परीक्षा की कसौटी पर कसना न्यायसंगत नहीं है। विभाग को शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बजाय उनकी पदोन्नति और सेवा निरंतरता पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पुराने शिक्षकों को टेट से तत्काल मुक्त किया जाए। इन संगठनों का मिला समर्थन, ये रहे मौजूद इस विरोध प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महिला शिक्षक संघ, विशिष्ट बी.टी.सी. एसोसिएशन, अटेवा और एससी-एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, के. सी. पटेल, जितेंद्र पाल सिंह, हरीश बाबू, हेमंत कुमार, राज पल्याल, प्रवेश यादव, डॉ. योगेश शर्मा, मानवेन्द्र यादव, गुर्जर, सुनील शर्मा, सतेंद्र पाल सिंह, रमेश मौर्या, रवि कुमार सिंह, वीरेंद्र गंगवार, अभिषेक सिंह, अर्पण आर्य, पुष्पेंद्र गंगवार, सुनील कोली, विनोद सिंह, देवराज भारती, हेमंत मौर्या, राजेश कुमार सिंह, कमल भारती, अमर गौतम, अंकित कुमार, रीटा बत्रा, राखी गंगवार, प्रीती सिंह, सपना राजपूत, जसवीर, पवन सागर, धर्मेंद्र गंगवार, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रभाकर, सत्यवीर सिंह, वैशाली राघव, श्रवण पटेल, प्रदीप सिंह यादव, सूर्या पुष्कर, जय सिंह, राखी सक्सेना, संजय सिंह, प्रकाश चंद्र गुप्ता, ललित मोहन, शेर सिंह, मुनीश कटियार, पुष्पराज सिंह, करुणाकर वर्मा, अरविंद चौधरी, धर्मवाती, अंजू टमटा, कंचनलाता, नीतू चौधरी, हीरकली, मीना भटनागर, मीनू कश्यप, शकुंतला, पूनम मिश्रा, सीमा राठौर, प्रिया रस्तोगी, पुष्पा कटियार, गायत्री, नीता सक्सेना, विद्या गंगवार, राशि, अनीता, आलम, अर्चना सिंह, कमला, छत्रपाल, विजय, धीरज, गिरजेश, देवेंद्र गंगवार, अजय, ऋतु मिश्रा, मोनिका गुप्ता, मोनिका सागर, अंजलि और सतीश कनोजिया सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या कैंट स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक:जीआरपी जवान ने तुरंत दिया CPR, सांसें लौटीं; एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा
    Next Article
    UPSC की 301वीं रैंक पर दो अभ्यर्थियों का दावा:गाजीपुर की अकांक्षा ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है ये मेरा ही रोल नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment