Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टूटी सड़क के चलते बाइक सवार फिसलकर गिरा, मौत:आगरा में रांग साइड आ रहे ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर फरार

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में बोस्टन पब्लिक स्कूल के पास गड्‌ढे में बाइक फिसलने के कारण बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया निकलने से शव क्षत विक्षत हो गया। ट्रक रांग साइड आ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना करीब डेढ़ बजे की है। कालिंदी विहार 80 फीट रोड पर बोस्टर पब्लिक स्कूल है। स्कूल के सामने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। इस पर गहरे गड्‌ढे़ है। ऐसे में एक साइड के वाहन रांग साइड से गुजरते हैं। बताया गया है कि बाइक सवार अपनी साइड में आ रहा था। सामने से ट्रक रांग साइड से आ रहा था। ट्रक के पास में गड्‌ढे के चलते बाइक डिस्बैलेंस हो गई। ऐसे में बाइक सवार ट्रक के सामने जा गिरा। ट्रक का आगे का पहिया बाइक सवार के ऊपर से निकल गया। ट्रक का पहिया निकलने से शव के चिथडे़ हो गए। सूचना पर ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची। चालक फरार है। बाइक जितेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। लोग बोले- सालों से टूटी है सड़क स्थानीय लोगों ने बताया कि कालिंदी विहार सीएनजी पंप वाली रोड सालों से टूटी है। सड़क पर गहरे गड्‌ढे हैं। इस कारण सारे वाहन रांग साइड होकर गुजरते हैं। आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार होते हैं। मगर, इसके बाद भी सड़क सही करने पर ध्यान नहीं दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के इनायतनगर पुलिस पर मारपीट का आरोप:पीड़ित युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, ICU में भर्ती
    Next Article
    गर्लफ्रेंड से बात कर सुसाइड करने वाला था, बची जान:पानी में जहर की गोलियां मिलाईं, सारनाथ स्टेशन पर तेज धमाके से खुला राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment