Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के इनायतनगर पुलिस पर मारपीट का आरोप:पीड़ित युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, ICU में भर्ती

    12 hours ago

    1

    0

    जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हिरासत में मारपीट और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। बाराबंकी के ढेमा गांव निवासी सुहेल ने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। अभी वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। सुहेल की पत्नी शमा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि 7 फरवरी को इनायतनगर पुलिस ने उनके पति को घर से हिरासत में लिया। परिजनों का कहना है कि इनायतनगर और पटरंगा पुलिस ने सुहेल के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दो लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही सुहेल का मोबाइल फोन और आयुष्मान कार्ड अपने कब्जे में लेने का भी आरोप लगाया गया है। पत्नी के अनुसार, मानसिक और शारीरिक दबाव के चलते सुहेल ने 12 फरवरी की शाम फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू में भर्ती हैं। सुहेल के पिता वसीउमुद्दीन ने बताया कि अयोध्या के इनायतनगर थाने में उनके बेटे सुहेल के साले अरमान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। पुलिस उसी सिलसिले में दबिश दे रही थी और पूछताछ के लिए सुहेल को हिरासत में लिया गया था। उनका आरोप है कि कथित प्रताड़ना के कारण सुहेल की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इस संबंध में इनायतनगर थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ऐसी कोई मारपीट या अवैध वसूली नहीं हुई। उन्होंने बताया कि संबंधित आरोपी को विधि अनुसार जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'घर वापसी नारे से देश का माहौल खराब होता है':बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन बोले-हर व्यक्ति को मर्जी से मजहब चुनने की आजादी
    Next Article
    टूटी सड़क के चलते बाइक सवार फिसलकर गिरा, मौत:आगरा में रांग साइड आ रहे ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment