Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराना हमारा दायित्व: जिलाधिकारी:महाशिवरात्रि, होली सहित आगामी पर्वों पर शांति समिति की बैठक

    10 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी त्योहारों जैसे महाशिवरात्रि, रमजान, होली, दुल्हेंडी, ईद-उल-फितर, नवरात्र, रामनवमी, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों और धर्मगुरुओं ने सड़क मरम्मत, पेयजल, साफ-सफाई, निर्माण कार्य, प्रकाश व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित सुझाव और समस्याओं से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया। नगर निगम और नगर पालिकाओं को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए कहा गया। उन्होंने सभी स्थानों पर साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिजली के तारों, खंभों और ट्रांसफार्मरों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को संबंधित स्थलों का चयन कर एम्बुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी, जबकि पारंपरिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता से अपील की कि सभी एक-दूसरे के धर्म और त्योहारों का सम्मान करें तथा नियमों का पालन करें, ताकि सभी लोग हर्षोल्लास के साथ पर्व मना सकें। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट खबरें प्रसारित न करने की भी सलाह दी और ऐसी कोई भी सूचना मिलने पर संबंधित थाना या अधिकारी को सूचित करने को कहा। थाना और तहसील स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें आयोजित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी अविनाश पांडे ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और कोई नई परंपरा शुरू न करने की अपील की। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन से सहयोग का आह्वान किया। एसएसपी ने कहा कि जनपद के सभी नागरिक आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और कानून-नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले और माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर को UP हेल्थ डैशबोर्ड में चौथा स्थान मिला:स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, टीकाकरण और निगरानी पर जोर
    Next Article
    बेटी की शादी से पहले किसान ने की आत्महत्या:कर्ज और फसल बर्बादी से था परेशान, परिजनों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment