Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर को UP हेल्थ डैशबोर्ड में चौथा स्थान मिला:स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, टीकाकरण और निगरानी पर जोर

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में जिला स्वास्थ्य समिति (कार्यकारी समिति) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित प्रेरणाश्री सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, उपलब्धियों का आकलन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने भी सहभागिता की। बैठक की शुरुआत में UP हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर को चौथा स्थान मिलने पर संतोष व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और प्रशासनिक अमले के समन्वित प्रयासों से संभव हुई है। अपर निदेशक ने बेहतर मॉनिटरिंग और कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आगे और सुधार के निर्देश दिए। बालिका समृद्धि पखवाड़ा और पिंक कार्ड जूनियर पर फोकस बैठक में बालिका समृद्धि पखवाड़ा के तहत किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। “स्वास्थ्य ही संपदा” विषय पर आयोजित गोष्ठियों और पिंक कार्ड जूनियर की शुरुआत को बालिकाओं के पोषण और नियमित स्वास्थ्य निगरानी के लिए प्रभावी पहल बताया गया। जनपद के 19 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजित एनीमिया जांच, बीएमआई आकलन, मूलभूत स्वास्थ्य परीक्षण, सेनेटरी नैपकिन वितरण और जागरूकता गतिविधियों को आगे और व्यापक स्तर पर करने के निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान हो सके। हब एंड स्पोक सैंपल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से 15 हजार को लाभ बैठक में हब एंड स्पोक सैंपल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम की प्रगति की सराहना की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से सैंपल जिला अस्पताल तक पहुंच रहे हैं, जिससे अब तक करीब 15 हजार से अधिक लोगों को समय पर जांच और इलाज का लाभ मिला है। सिस्टम का दायरा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। जननी सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभ दिलाने, सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मातृ मृत्यु और बाल मृत्यु की शत-प्रतिशत ऑडिट सुनिश्चित करने को कहा गया। 16 से 27 फरवरी तक खसरा-रूबेला अभियान बैठक में 16 फरवरी से 27 फरवरी तक प्रस्तावित खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और जनजागरूकता गतिविधियां तेज करने पर जोर दिया गया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य भवनों के निर्माण कार्य, क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम, अंधता निवारण और मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। झोला छाप डॉक्टरों और अपंजीकृत क्लीनिकों पर निगरानी अपर निदेशक ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में झोला छाप डॉक्टरों और अपंजीकृत क्लीनिकों की सख्त निगरानी रखें और सूचना मिलने पर जिला स्तर पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। कैशलेस इलाज की प्रक्रिया को और सरल बनाने के निर्देश दिए गए। समन्वय से प्रदेश में अग्रणी बनाने का संकल्प बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एनएचएम के अधिकारी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में यह संकल्प लिया गया कि जनपद को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-सहारनपुर रूट पर 97 यात्री बिना टिकट पकड़े गए:रेलवे ने चेकिंग अभियान चलाकर की कार्रवाई, 30 हजार से अधिक का जुर्माना
    Next Article
    त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराना हमारा दायित्व: जिलाधिकारी:महाशिवरात्रि, होली सहित आगामी पर्वों पर शांति समिति की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment