Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टायर फैक्ट्री में आग के बाद जांच, CCTV बंद मिले:40 कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए, ऑरेंज श्रेणी में आती है फैक्ट्री

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के उरमुरा किरार स्थित टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना के बाद प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे एडीएम सीमा ने फैक्ट्री पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने करीब 40 कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान फैक्ट्री के सभी CCTV कैमरे बंद मिले। इस पर एडीएम ने फैक्ट्री प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। एडीएम ने फैक्ट्री मैनेजर के साथ ही बॉयलर ऑपरेटर से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके अलावा आग से बचाव के लिए उपलब्ध फायर सेफ्टी इंतजामों की भी पड़ताल की गई। CCTV कैमरों के बंद मिलने को गंभीरता से लिया गया है। इससे घटना के समय की गतिविधियों की जांच को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया है कि फैक्ट्री में पिछले वर्ष भी आग लगने की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद दोबारा आग लगने से सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फैक्ट्री ऑरेंज श्रेणी में आती है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर भी जांच की जा रही है। प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती की बाढ़ में डूबे लखनऊ के VIP इलाके...VIDEO:रिवर फ्रंट, हनुमंत धाम, खाटू श्याम मंदिर समेत कई पर्यटन स्थलों में भरा पानी
    Next Article
    लखनऊ में सीएचओ का धरना:कैडर निर्माण, नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और मानदेय से जुड़ी मांगें लंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment