Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tejashwi Yadav ने Bankipur उपचुनाव में BJP की हार का ठीकरा Samrat Choudhary पर फोड़ा

    3 hours from now

    1

    0

    पटना, चार अगस्त राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘करारी हार’’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ का परिणाम है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले 150 दिन में भाजपा राज्य में दो चुनाव हार चुकी है। पहले विधान परिषद चुनाव और अब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सम्राट चौधरी राज्य चलाने में पूरी तरह विफल रहे हैं।इसके अलावा प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।’’ तेजस्वी ने कहा, ‘‘हम बांकीपुर के जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह जनादेश भाजपा नीत राजग और मुख्यमंत्री के खिलाफ है।’’ जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती थी, जिस पर पार्टी 1995 के बाद से कभी नहीं हारी थी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया था। अपने पहले ही चुनाव में किशोर ने 64,151 मत हासिल किए और भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों के अंतर से पराजित किया। सिन्हा को पार्टी ने अंतिम समय में तब उम्मीदवार बनाया था, जब पूर्व में घोषित प्रत्याशी अभिषेक ‘‘बंटी’’ ने ‘‘पारिवारिक कारणों’’ का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 मत मिले जो तीसरे स्थान पर रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IMD अलर्ट के बीच उत्तरी Kerala में भारी बारिश से निचले इलाके जलमग्न
    Next Article
    Udhayanidhi Stalin गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने परिवार से की बात, दर्ज हुए मामले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment