Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन:औरैया में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश; प्रधानमंत्री को संबोधित लिखा मांगपत्र

    8 hours ago

    1

    0

    औरैया में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में हजारों शिक्षकों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रदर्शन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ककोर में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय से अध्यापकों में अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षक मानसिक रूप से परेशान और भयभीत हैं। धरने के उपरांत शिक्षकों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। देखें 3 तस्वीरें… इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव, मंत्री अरविंद राजपूत, जूनियर शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लोकेश शुक्ला, मंत्री हरिवंश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज दुबे, नीरज कुमार चक, संजय सेंगर, अनिल यादव, अरुण यादव, ओमेंद्र चौहान, सुनील यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, कमलेश चतुर्वेदी, गिरीश नारायण यादव, सहार ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कठेरिया, पंकज त्रिपाठी,
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना से भैंसें निकलवाने पर बवाल-नगर निगम टीम पर पथराव:बल्केश्वर घाट पर हुआ हंगामा, कमला नगर थाने में 4 के खिलाफ दी तहरीर
    Next Article
    सुल्तानपुर में यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार:दो बच्चों की मां ने दर्ज कराया केस; अफसर मामले में बोलने से बचते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment