Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना से भैंसें निकलवाने पर बवाल-नगर निगम टीम पर पथराव:बल्केश्वर घाट पर हुआ हंगामा, कमला नगर थाने में 4 के खिलाफ दी तहरीर

    10 hours ago

    1

    0

    यमुना से भैंस निकालने को लेकर बवाल हो गया। कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला बोल दिया। इसमें एक नगर निगम कर्मचारी के चोट आई है। नगर निगम की ओर से थाना कमला नगर में 4 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। टीम को लोगों ने घेरा आगरा में यमुना नदी से भैंसों को बाहर निकलवाने को लेकर नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। बल्केश्वर घाट के पास हुए इस हंगामे में पथराव के दौरान एक नगर निगमकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी का पहले जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, इसके बाद उसे उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती कर उपचार कराया गया। लोगों ने एकजुट होकर किया हमला नगर निगम की टीम में सुखवीर सिंह, हवलदार डीपी सिंह और चालक बंटी बल्केश्वर घाट क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने यमुना नदी में कई भैंसों देखा तो पशुपालकों को नदी से जानवरों को बाहर निकालने के निर्देश दिए। प्रारंभिक तौर पर पशुपालकों ने भैंसों को नदी से बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर बाद दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और टीम के साथ कहासुनी के बाद अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में चालक बंटी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रवर्तन दल के अन्य सदस्यों ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई। घायल कर्मचारी का कराया मेडिकल घायल कर्मचारी को तत्काल मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कराने के बाद कर्मचारी को उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। नगर निगम की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 लोगों, फरमान, पप्पू, गुलफाम और चुटिया को नामजद करते हुए थाना कमलानगर में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पशु कल्याण अधिकारी डा.अजय कुमार सिंह के अनुसार, यमुना नदी को प्रदूषणमुक्त रखने और घाटों पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा। निगम कर्मियों पर हमले की घटना को लेकर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। नगर निगम कर्मचारियों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में RSS की जन गोष्ठी:वीरेंद्र सिंह बोले- राष्ट्र निर्माण में सज्जन शक्ति की भूमिका थी
    Next Article
    TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन:औरैया में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश; प्रधानमंत्री को संबोधित लिखा मांगपत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment