Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बाइकों की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत:दो घायल गंभीर घायल, आमने-सामने भिड़ी, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र मंगलवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने अस्पताल पहुंचते ही आखिरी सांस ली। घटना मंगलवार रात करीब आधी रात की है, जब करकी गांव के पास दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य घायल ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। फिलहाल दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पति-पत्नी समेत तीन मृतकों की हुई पहचान पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। एक बाइक (UP 64 AV 3643) पर सवार जय सिंह (निवासी कुंभ मोकलपुर, जौनपुर) और उनकी पत्नी सरिता सिंह की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक (UP 64 AP 7534) पर सवार चंदू (निवासी तिलौली, थाना करमा, सोनभद्र) की भी जान चली गई। घायलों में कृष्णा और अक्षय (दोनों निवासी सकाही, थाना करमा) शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। एसपी ने दिए निर्देश, पुलिस जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने करमा और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने और मृतकों के परिजनों को सूचना देने के निर्देश दिए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ पुलिस ने 20 वाहन जब्त किए:हाई स्पीड और स्टंट पर सख्ती, 25 से भरवाए बंध पत्र, चलाया विशेष अभियान
    Next Article
    20 से अधिक मुकदमे वाले होंगे माफिया घोषित:जौनपुर पुलिस शीर्ष अपराधियों की सूची बनाने में जुटी, संपत्ति भी होगी जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment