Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो महीन में दूसरी बार आत्महत्या करने पहुंची महिला:लखनऊ में लोकभवन के बाहर पुलिस ने पकड़ा; जमीन विवाद से है परेशान

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर तैनात आत्मदाह दस्ते ने महिला को आग लगाने से पहले ही काबू में कर लिया। घटना मंगलवार दोपहर हजरतगंज स्थित लोकभवन के गेट पर हुई। महीने ने इससे पहले 27 फरवरी को भी आत्महत्या का प्रयास किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक लोकभवन के गेट के पास पहुंची। अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इससे पहले कि वह आग लगा पाती, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे थाने ले गए। आत्मदाह निरोधक दस्ता ने महिला को खुद को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। पैमाइश में भी जमीन नहीं की जा सकी चिह्नित महिला की पहचान संध्या सिंह के रूप में हुई है। वह मानकनगर के न्यू श्रीनगर की रहने वाली है। संध्या का मानक नगर क्षेत्र में जमीनी विवाद चल रहा है। संध्या ने बताया कि उनके मकान संख्या 559 ख/365 से संबंधित भूमि का रकबा 2 बिस्वा है। इसकी पैमाइश भी कराई गई थी, लेकिन घनी आबादी होने के कारण जमीन को मौके पर स्पष्ट रूप से चिह्नित नहीं किया जा सका। लेखपाल ने बताया कि उनकी भूमि का रकबा कम है और बगल के रहने वाले इकबाल सिंह ने उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया है। पड़ोसी ने धमकाया, जान से मारने की धमकी दी संध्या ने इकबाल सिंह से बात की तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। गाली-गलौज की। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे संध्या और उनका परिवार भयभीत है। पीड़िता संध्या सिंह ने कहा-पड़ोसी ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। CM की जनसुनवाई तक लगाई गुहार संध्या ने बताया- जमीन की इंद्राज/इंतखाब में स्पष्ट रूप से 2 बिस्वा भूमि दर्ज है, जबकि मौके पर जमीन कम है। कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। सीएम की जनसुनवाई में भी गई। लेकिन, जमीन की दोबारा पैमाइश नहीं कराई गई। प्रशासन से मांग की है कि मानक नगर के न्यू श्रीनगर स्थित मकान (संख्या 559 ख/365) की नियमानुसार दोबारा पैमाइश कराकर उनकी 2 बिस्वा भूमि दिलाई जाए। परिवार को सुरक्षा दी जाए। सिविल का मामला कहकर टरकाया महिला ने बताया- जिला अधिकारी, सीएम और नेताओं से अपील कर चुकी हैं। हर कोई सिविल का मामला होने के चलते उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दे कर वापस कर देता है। लगातार चक्कर काटते-काटते परेशान होकर आत्मदाह का कदम उठाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1.5 घंटे में 2.5km की दूरी में मौत का राज:प्रयागराज में जूनियर डॉक्टर के पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट नहीं, विसरा जांच के लिए भेजा
    Next Article
    बदायूं में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत:खेतों में भीगा गेहूं, तापमान 2 डिग्री गिरकर 31°C पर पहुंचा; कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment